लाइव न्यूज़ :

इंटरपोल जल्द नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस कर सकता है जारी 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 23:03 IST

सरकार में मौजूद सूत्रों ने कहा कि नीरव मोदी के कई पासपोर्ट के मुद्दे पर आज विदेश मंत्रालय , सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों की बैठक में चर्चा हुयी। 

Open in App

नई दिल्ली, 22 जूनः इंटरपोल भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय एजेंसी दो अरब डॉलर के घोटाले की जांच कर रही सीबीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों से संतुष्ट है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इंटरपोल को जो दस्तावेज उपलब्ध कराये हैं उनमें मुंबई की एक विशेष अदालत द्वारा जारी गैरजमानती वारंट और इस मामले में दायर आरोपपत्रों की जानकारी सहित अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग एजेंसी दस्तावेजों से संतुष्ट है और अब वह सीबीआई के आग्रह को आगे बढाने वाली है। प्रक्रिया अग्रिम चरण में है और रेड कॉर्नर नोटिस अगले सप्ताह की शुरुआत में जारी हो सकता है , बशर्ते अंतिम समय में कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा जाए , हालांकि इसकी संभावना बहुत कम हैं। 

सरकार में मौजूद सूत्रों ने कहा कि नीरव मोदी के कई पासपोर्ट के मुद्दे पर आज विदेश मंत्रालय , सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों की बैठक में चर्चा हुयी। 

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव स्तरीय अधिकारी द्वारा बुलाई गई बैठक में सीबीआई से निरस्त पासपोर्टों के बावजूद नीरव के कई देशों में यात्रा करने के मुद्दे पर इनपुट मांगे गये। सीबीआई ने 15 फरवरी को इंटरपोल के जरिये जारी डिफ्यूजन नोटिस के माध्यम से नीरव मोदी के आवागमन का पता करने का प्रयास किया लेकिन उसे सीमित जानकारी ही मिल पायी क्योंकि केवल ब्रिटेन ने सीबीआई के आग्रह पर जानकारी दी। 

आपको बता दें, सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ और 15 फरवरी को मेहुल चौकसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जनवरी में सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने से पहले ही देश छोड़कर जा चुके थे। बताया गया है कि लोन देने से पहले कंपनियों को एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोविंग फॉर्म भरना होता है जोकि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को दिए गए लोन के लिए नहीं भरे गए थे।(खबर इनपुट-भाषा)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :नीरव मोदीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी