लाइव न्यूज़ :

इनोटेरा, आईसीएआर ने जैव कीटनाशक का खेतों में परीक्षण करने के लिए समझौता किया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 23:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर देश के सबसे बड़े फल उत्पादकों में से एक इनोटेरा इंडिया ने शुक्रवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के साथ एक वैश्विक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य, केले के फफूंद रोग ‘फुसैरियम विल्ट’ के खिलाफ हाल में विकसित जैव कीटनाशक का खेतों में परीक्षण करना है।

अभी तक, दुनिया भर में केले की फसलों में आने वाली फुसैरियम विल्ट समस्या के समाधान का कोई रास्ता नहीं था। हालाँकि, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने इस बीमारी से निपटने के लिए ‘फूजीकोन्ट’ नामक एक जैव कीटनाशक विकसित की है।

इनोटेरा ने एक बयान में कहा कि आईसीएआर के साथ साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर इस जैव कीटनाशक की प्रभावशीलता के संबंध में खेत परीक्षण करना है।

आईसीएआर के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्र ने कहा, ‘‘यह सार्वजनिक-निजी-किसान भागीदारी मॉडल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।’’

इनोटेरा, भारतीय परिचालन हेड ऑफ ऑपरेशंस इंडिया (फसल विभाग), अनूप करवा ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि ‘फूजीकोन्ट’ नामक इस जैव कीटनाशक के साथ उत्पादन में होने वाले नुकसान में 90 प्रतिशत तक की कमी आएगी, जिससे किसानों को उपज बढ़ाने में मदद मिलेगी और केले की फसल की गुणवत्ता लगातार बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?