लाइव न्यूज़ :

Infosys: सलिल पारेख दोबारा बने इन्फोसिस के सीईओ और एमडी, 5 साल का होगा कार्यकाल

By रुस्तम राणा | Updated: May 22, 2022 18:19 IST

सलिल पारेख को पुनः इन्फोसिस का मैनेजिंग डायरेक्ट और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष को नियुक्त किया गया है। उनका दूसरा कार्यकाल 1 जुलाई से 2022 से प्रारंभ होगा और 31 मार्च 2027 में समाप्त होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसलिल पारेख, जनवरी 2018 से इंफोसिस के सीईओ और एमडी हैं31 मार्च साल 2017 तक होगा पारेख का नया कार्यकाल

बेंगलुरु: इन्फोसिस लिमिटेड ने सलिल पारेख को दोबारा कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा, कि सलिल पारेख को पुनः इन्फोसिस का मैनेजिंग डायरेक्ट और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष को नियुक्त किया गया है। उनका दूसरा कार्यकाल 1 जुलाई से 2022 से प्रारंभ होगा और 31 मार्च 2027 में समाप्त होगा। यह निर्णय कंपनी के बोर्ड द्वारा 21 मई 2022 को लिया गया है।

बता दें कि सलिल पारेख, जनवरी 2018 से इंफोसिस के सीईओ और एमडी हैं और बीते 4 सालों से इंफोसिस का नेतृत्व कर रहे हैं।  इंफोसिस ने कहा "यह ध्यान दिया जा सकता है कि सलिल पारेख का निदेशक मंडल के किसी भी सदस्य के साथ कोई संबंध नहीं है और समय-समय पर स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा जारी परिपत्रों सहित लागू कानूनों के तहत वे मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त होने के लिए सभी मानदंडों को पूरा करते हैं," 

इसमें कहा गया है कि श्री पारेख के पास आईटी सेवा उद्योग में तीस से अधिक वर्षों का वैश्विक अनुभव है, जिसमें उद्यमों के लिए डिजिटल परिवर्तन को चलाने, व्यवसाय में बदलाव लाने और सफल अधिग्रहण का प्रबंधन करने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। इंफोसिस के निदेशक मंडल ने छह प्रमुख प्रबंधन कर्मियों को 104,000 शेयर और 88 अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अन्य 375,760 शेयरों के अनुदान को भी मंजूरी दी है।

इंफोसिस से पहले, पारेख कैपजेमिनी में समूह कार्यकारी बोर्ड के सदस्य थे, जहां उन्होंने 25 वर्षों तक कई नेतृत्व पदों पर कार्य किया। उन्होंने 'अर्न्स्ट एंड यंग' में एक पार्टनर के रूप में भी काम किया है। सलिल पारेख ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग किया है। इसके अलावा, उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक भी किया है।

टॅग्स :Salil Parekhinfosys
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

भारतKarnataka Caste Survey: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी ने जाति सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से किया इनकार, जानें क्यों

कारोबारआरईबीआर 2025 रिपोर्टः टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस टॉप-3 ब्रांड, नौकरी, कार्य-जीवन संतुलन, समानता और आकर्षक वेतन प्रमुख भूमिका, देखिए-10 सूची

क्राइम अलर्टइंफोफिस कंपनीः शौचालय के बगल में खड़ा होकर मोबाइल से महिला सहकर्मी की वीडियो बना रहा था कर्मचारी

कारोबारइन्फोसिस सीईओ सलिल पारेख का वेतन 80.62 करोड़ रुपये, 2024-25 में 22 प्रतिशत बढ़ा, जानें विप्रो और टीसीएस के सीईओ को कितना मिलेगा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम