लाइव न्यूज़ :

इन्फोसिस के अध्यक्ष मोहित जोशी ने दिया इस्तीफा, टेक महिंद्रा के बनेंगे नए एमडी व सीईओ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2023 12:58 IST

टेक महिंद्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘सी पी गुरनानी 19 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे और उनके बाद मोहित एमडी और सीईओ के रूप में पदभार संभालेंगे। वह इस तारीख से पहले टेक महिंद्रा के साथ जुड़ेंगे, ताकि उन्हें इस बदलाव के अनुकूल खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देमोहित जोशी सी पी गुरनानी के इस साल 19 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पदभार संभालेंगे। जोशी इंफोसिस में वैश्विक वित्तीय सेवाओं और स्वास्थ्य सेवा एवं सॉफ्टवेयर व्यवसायों के प्रमुख थे।

नयी दिल्लीः आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने शनिवार को घोषणा की कि इंफोसिस के अध्यक्ष मोहित जोशी ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बताया कि जोशी अब उसके प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 टेक महिंद्रा ने बताया कि मोहित जोशी सी पी गुरनानी के इस साल 19 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पदभार संभालेंगे। इससे पहले, उन्होंने इंफोसिस से इस्तीफे की घोषणा की थी। जोशी इंफोसिस में वैश्विक वित्तीय सेवाओं और स्वास्थ्य सेवा एवं सॉफ्टवेयर व्यवसायों के प्रमुख थे।

टेक महिंद्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘सी पी गुरनानी 19 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे और उनके बाद मोहित एमडी और सीईओ के रूप में पदभार संभालेंगे। वह इस तारीख से पहले टेक महिंद्रा के साथ जुड़ेंगे, ताकि उन्हें इस बदलाव के अनुकूल खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।’’ 

रिपोर्ट के अनुसार, मोहित जोशी को 20 दिसंबर 2023 से कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया जाएगा। जोशी 19 दिसंबर 2023 से टेक महिंद्रा के एमडी का पदभार ग्रहण करेंगे। एमडी और सीईओ के पद पर मोहित की नियुक्ति पांच साल के लिए होगी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :इंफोसिसInfosys Limited
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTCS के बाद अब Infosys में 'जिहादी उत्पीड़न'? पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर नितेश राणे का बड़ा बयान, मंचा हड़कंप

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

भारतKarnataka Caste Survey: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी ने जाति सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से किया इनकार, जानें क्यों

कारोबारआरईबीआर 2025 रिपोर्टः टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस टॉप-3 ब्रांड, नौकरी, कार्य-जीवन संतुलन, समानता और आकर्षक वेतन प्रमुख भूमिका, देखिए-10 सूची

क्राइम अलर्टइंफोफिस कंपनीः शौचालय के बगल में खड़ा होकर मोबाइल से महिला सहकर्मी की वीडियो बना रहा था कर्मचारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी