लाइव न्यूज़ :

महंगाई की एक और मारः एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और करुड़ वैश्य बैंक ने ऋण दरें बढ़ाईं, वाहन, मकान और व्यक्तिगत ऋण शामिल, जानें रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2022 21:13 IST

एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए दो साल और तीन साल की एमसीएलआर दर क्रमश: 7.60 प्रतिशत और 7.70 प्रतिशत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदर को बढ़ाकर 7.50 प्रतिशत कर दिया गया है। एक-तीन-छह महीने की एमसीएलआर 7.15-7.35 प्रतिशत के दायरे में होगी।छह महीने के लिए एमसीएलआर 6.65 से 7.30 फीसदी के बीच होगी।

नई दिल्लीः एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और करुड़ वैश्य बैंक ने कोष की सीमांत लागत और रेपो दर आधारित अपनी ऋण दरों में संशोधन किया है। देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने सात मई, 2022 से कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 7.70 प्रतिशत कर दिया है।

 

एचडीएफसी बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि एक साल की एमसीएलआर - जिससे अधिकांश उपभोक्ता ऋण जुड़े हुए हैं - दर को बढ़ाकर 7.50 प्रतिशत कर दिया गया है। एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए दो साल और तीन साल की एमसीएलआर दर क्रमश: 7.60 प्रतिशत और 7.70 प्रतिशत होगी।

जबकि एक दिन के लिए और एक-तीन-छह महीने की एमसीएलआर 7.15-7.35 प्रतिशत के दायरे में होगी। बेंगलुरु स्थित केनरा बैंक ने कहा कि उसने रेपो से संबद्ध ब्याज दर (आरआरएलआर) को सात मई, 2022 से बढ़ाकर 7.30 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने एमसीएलआर आधारित ऋण दरों को भी संशोधित किया, जिसमें एक साल की दर 7.35 प्रतिशत थी।

एक दिन से छह महीने के लिए एमसीएलआर 6.65 से 7.30 फीसदी के बीच होगी। ये एमसीएलआर दरें अगली समीक्षा तक प्रभावी रहेंगी। पुणे स्थित सरकारी ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा कि उसने एमसीएलआर में 0.15 प्रतिशत की वृद्धि की है।

निजी क्षेत्र के ऋणदाता करुड़ वैश्य बैंक ने एक अलग नियामकीय सूचना में कहा कि उसने नौ मई, 2022 से बैंक के बाह्य मानक दर – रेपो संबद्ध (ईबीआर-आर) को संशोधित कर 7.15 प्रतिशत से 7.45 प्रतिशत कर दिया है।

पिछले सप्ताह रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 4.40 प्रतिशत करने के बाद कई बैंकों ने रेपो से जुड़ी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बाह्य मानक या रेपो संबद्ध ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने से ज्यादातर उपभोक्ता ऋण महंगे हो जाएंगे। इनमें वाहन, मकान और व्यक्तिगत ऋण शामिल हैं। एमसीएलआर प्रणाली एक अप्रैल, 2016 से लागू हुई थी। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)Bank of MaharashtraCanara Bank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम