लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक विकास की योजना जम्मू-कश्मीर को आत्मनिर्भर, विकसित बनाएगी: गोयल

By भाषा | Updated: August 31, 2021 23:42 IST

Open in App

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक विकास की खातिर केंद्रीय क्षेत्र की योजना इस केंद्र शासित प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और विकास को गति देने के अलावा लाखों लोगों के लिए रोजगार के सृजन में मदद करेगी। केंद्रीय मंत्री ने साथ ही कहा इससे व्यापार इकाइयों को केंद्र शासित क्षेत्र में निवेश करने के लिए बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास के उद्देश्य से इकाइयों के पंजीकरण के लिए एक पोर्टल के शुभारंभ के दौरान यह बात कही। गोयल ने कहा, "यह योजना जम्मू-कश्मीर को आत्मनिर्भर और विकसित बनने में मदद करेगी।" उन्होंने साथ ही कहा कि जम्मू-कश्मीर के हथकरघा, हस्तशिल्प और रेशम जैसे उत्पाद अब वैश्विक बाजारों में पहुंच रहे हैं। गोयल ने कहा कि पोर्टल व्यापार करने में आसानी को और सुधारेगा तथा चौतरफा पारदर्शिता लाएगा। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के साथ 'डिजिलॉकर' सुविधा भी जोड़ी जाएगी ताकि कारोबारियों को एक ही दस्तावेज बार-बार जमा न करना पड़े।पोर्टल को पारदर्शी तरीके से योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए और व्यापार करने में आसानी के उद्देश्य से बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम