लाइव न्यूज़ :

IndiGo महिलाओं के लिए लाया नया फीचर, अब चेक-इन के दौरान मिलेगी ये खास सुविधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2024 18:10 IST

एयरलाइन ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि उसने एक नई सुविधा शुरू की है जिसका उद्देश्य महिला यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को और सुगम बनाना है।

Open in App
ठळक मुद्देएयरलाइन ने शुरू किया नया फीचर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया कदम चेक-इन के दौरान मिलेगी ये सुविधा

नई दिल्ली: एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने बाजार अनुसंधान के बाद महिला यात्रियों के लिए विशेष सुविधा के साथ नए फीचर की पेशकश की है। इसके तहत सीट बुक करने वाली महिला‍एं अब वेब चेक-इन के समय अन्य महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के बारे में जान सकती हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक है। अप्रैल में 80 लाख यात्रियों ने इंडिगो की सेवाएं लीं।

एयरलाइन ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि उसने एक नई सुविधा शुरू की है जिसका उद्देश्य महिला यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव  को और सुगम बनाना है।

बयान के अनुसार, “इसे बाजार अनुसंधान के आधार पर शुरू किया गया है। वर्तमान में यह हमारे गर्लपावर सिद्धांत के अनुरूप प्रायोगिक चरण में है। यह सुविधा केवल वेब चेक-इन के दौरान महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों की दृश्यता प्रदान करती है। यह विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए अकेले और साथ ही पारिवार के साथ बुकिंग के हिस्से के रूप में पीएनआर (यात्री नाम रिकॉर्ड) के लिए तैयार की गई है।"

असल में पहले की कई उड़ानों में हुई अप्रिय घटनाओं के बाद हुआ, जैसे कि जनवरी 2023 में एयर इंडिया की उड़ान में एक पुरुष यात्री ने साथी बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। दूसरा जुलाई 2023 में दिल्ली-मुंबई इंडिगो की उड़ान में एक प्रोफेसर ने एक डॉक्टर का यौन उत्पीड़न किया। फिर, सितंबर 2023 में मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। इस कारण महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए एयरलाइंस ने ये कदम उठाया है। 

एयरलाइन ने कहा कि यह सुविधा हमारी महिला यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए बाजार अनुसंधान के बाद पेश की गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 में घरेलू बाजार में 60.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इंडिगो भारत का सबसे बड़ा हवाई वाहक है।

टॅग्स :इंडिगोIndigo Airlines
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम