लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 10 अंक की नाम मात्र की बढ़त के साथ बंद हुआ

By भाषा | Updated: July 9, 2019 17:22 IST

सेंसेक्स दिन में 378 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: 10.25 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की नाम मात्र की बढ़त के साथ 38,730.82 अंक टिका। सेंसेक्स नीचे में 38,435.87 और ऊपर में 38,814.23 अंक तक गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 2.70 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे आ कर 11,555.90 पर बंद हुआ।ऊर्जा, तेल एवं गैस और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में उछाल से घरेलू शेयर बाजारों को फिर से बढ़त हासिल करने में मदद मिली।

आरआईएल, एल एंड टी और बजाज फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में उछाल के दम पर देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों में दो दिन की गिरावट का सिलसिला थम गया और बंबई शेयर बाजार का 30 बड़े शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 10 अंक की नाम मात्र की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स दिन में 378 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: 10.25 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की नाम मात्र की बढ़त के साथ 38,730.82 अंक टिका। सेंसेक्स नीचे में 38,435.87 और ऊपर में 38,814.23 अंक तक गया था।

हालांकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 2.70 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे आ कर 11,555.90 पर बंद हुआ। निफ्टी चार दिन से गिर रहा है। यह दिन में 11,461.00-11,582.55 के दायरे में रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में फाइनेंस, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, एल एंड टी,आरआईएल और भारती एयरटेल में 5.60 प्रतिशत लाभ में रहा।

टीसीएस के तिमाही परिणाम जारी किये जाने से इसका शेयर 2.05 प्रतिशत तक गिर गया। इस दिग्गज आईटी कंपनी के कारोबार के तिमाही आंकड़े मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आने थे। येस बैंक, आईटीसी, एचसीएल टेक, मारुति, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक तथा कोटक बैंक के शेयरों में 1.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

कारोबारियों के मुताबिक ऊर्जा, तेल एवं गैस और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में उछाल से घरेलू शेयर बाजारों को फिर से बढ़त हासिल करने में मदद मिली। वहीं अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स, हांग सेंग और कोस्पी गिरावट के साथ जबकि निक्की बढ़त के साथ बंद हुए। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा बाजार में 0.39 प्रतिशत चढ़ कर 64.36 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम