लाइव न्यूज़ :

Fiscal Deficit: संशोधित अनुमान के मुकाबले कम रहा राजकोषीय घाटा, FY22 में हुआ 6.7 प्रतिशत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2022 18:00 IST

पिछले साल के बजट में केंद्र ने शुरुआत में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 6.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। इस बीच 2021-22 के अंत में राजस्व घाटा 4.37 प्रतिशत था।

Open in App
ठळक मुद्देघाटा वास्तविक वित्तीय घाटे 15.87 लाख करोड़ रुपये से 4,552 करोड़ रुपये कम है।केंद्र सरकार की कुल प्राप्तियां 18.27 लाख करोड़ रुपये या बजट 2021-22 के आरई के 83.9 प्रति थी।

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का राजकोषीय घाटा 15.87 लाख करोड़ रुपये या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.71 प्रतिशत रहा। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि यह संशोधित बजट अनुमानों में वित्त मंत्रालय द्वारा अनुमानित 6.9 प्रतिशत से कम है। लेखा महानियंत्रक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 में सरकार का राजकोषीय घाटा 74,846 करोड़ रुपये या पूरे साल के लक्ष्य का 4.5 प्रतिशत था।

पिछले साल के बजट में केंद्र ने शुरुआत में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 6.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। इस बीच 2021-22 के अंत में राजस्व घाटा 4.37 प्रतिशत था। 2022-23 के बजट में सरकार ने अपने अनुमानों को संशोधित किया और मार्च में समाप्त वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद के 6.9 प्रतिशत या 15,91,089 करोड़ रुपये के उच्च राजकोषीय घाटे की भविष्यवाणी की। घाटा वास्तविक वित्तीय घाटे 15.87 लाख करोड़ रुपये से 4,552 करोड़ रुपये कम है।

इस बीच, 31 मार्च 2022 को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मुख्य रूप से उच्च व्यय के कारण फरवरी 2022 के अंत में केंद्र का राजकोषीय घाटा पूरे साल के बजट लक्ष्य का 82.7 प्रतिशत था। पिछले वित्तीय वर्ष में राजकोषीय घाटा या व्यय और राजस्व के बीच का अंतर 2020-21 के संशोधित अनुमान (आरई) का 76 प्रतिशत था। लेखा महानियंत्रक (CGA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वास्तविक रूप में घाटा इस साल फरवरी के अंत में 13,16,595 करोड़ रुपये था।

केंद्र सरकार की कुल प्राप्तियां 18.27 लाख करोड़ रुपये या बजट 2021-22 के आरई के 83.9 प्रति थी। यह इसी अवधि में 2020-21 के आरई का 88.2 प्रतिशत था। 

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)CAG
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबारबिक्री व्यापार कर पर 2371.90 करोड़ रुपए बकाया?, सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, माल और यात्रियों पर 248 करोड़ 58 लाख

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबारउपभोक्ता बाजार रिपोर्ट 2026ः नए साल में भारत होगा सबसे आशावादी बाजार

कारोबारचुनौतियों के बावजूद उम्मीद से अधिक है देश की विकास दर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम