लाइव न्यूज़ :

इंडियन ऑयल ने अपने विदेशी मुद्रा बांड आईएफएससी एक्सचेंज में सूचीबद्ध किये

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:06 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में आईएफएससी (इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर) एक्सचेंज पर अपने विदेशी मुद्रा बांड सूचीबद्ध किये हैं। एनएसई आईएफएससी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, इंडियन ऑयल के निदेशक (वित्त) संदीप कुमार गुप्ता ने एक बयान में कहा, "हम एनएसई आईएफएससी और इंडिया आईएनएक्स एक्सचेंज पर 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर और 40 करोड़ सिंगापुर डॉलर को सूचीबद्ध करने के समारोह के महत्वपूर्ण अवसर पर यहां आकर बेहद खुश हैं।" उन्होंने कहा कि गिफ्ट सिटी में आईएफएससी के आने से भारतीय कंपनियों को भारत के भीतर ही अपतटीय कोष तक पहुंचने का अवसर मिला है। इन बांड को इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (इंडिया आईएनएक्स) के वैश्विक प्रतिभूति बाजार मंच और एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएफएससी) के ऋण प्रतिभूति बाजार मंच पर सूचीबद्ध किया गया। ये मंच विभिन्न विदेशी मुद्रा बांड, ग्रीन बांड, मसाला बांड, नोट सहित अन्य में ऋण प्रतिभूतियों को सूचीबद्ध करने और उनके कारोबार के लिए शुरू किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार'LPG की बुकिंग तभी करें जब ज़रूरत हो': जमाखोरी से बचने के लिए इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं के लिए जारी की एडवाइज़री

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: OMC ने अपडेट किए ईंधन के दाम, जानिए आज किस भाव में बिक रहा पेट्रोल और डीजल

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: एलपीजी के बढ़ते दामों के बीच क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? चेक करें 11 मार्च की रेट लिस्ट

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: संडे को बना रहे घूमने का प्लान, बदल गए हैं पेट्रोल और डीजल के दाम; यहां करें चेक

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: रक्षाबंधन के दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम? घर से निकलने से पहले करें चेक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा