लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, निवेशकों की संपत्ति में 110.57 लाख करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2024 18:26 IST

Share Market Update: तेजी के रथ पर सवार घरेलू शेयर बाजार में इस साल मानक सूचकांकों के लगातार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच निवेशकों की संपत्ति में 110.57 लाख करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल अबतक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1,10,57,617.4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन कंपनियों का कुल पूंजीकरण बढ़कर 4,74,86,463.65 करोड़ रुपये (5.67 लाख करोड़ डॉलर) हो गया है।

Open in App

Share Market Update: तेजी के रथ पर सवार घरेलू शेयर बाजार में इस साल मानक सूचकांकों के लगातार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच निवेशकों की संपत्ति में 110.57 लाख करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल अबतक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1,10,57,617.4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन कंपनियों का कुल पूंजीकरण बढ़कर 4,74,86,463.65 करोड़ रुपये (5.67 लाख करोड़ डॉलर) हो गया है।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 27 सितंबर को 477.93 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। उसी दिन सेंसेक्स ने 85,978.25 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ था। बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स ने कैलेंडर वर्ष 2024 में अब तक 12,026.03 अंक यानी 16.64 प्रतिशत की छलांग लगाई है। सेंसेक्स साल की शुरुआत में 72,271.94 अंक के स्तर पर था। इस तेजी का फायदा निवेशकों को अच्छे रिटर्न के रूप में मिला है। विश्लेषकों ने बाजारों में तेज उछाल का श्रेय घरेलू स्तर पर तरलता की बेहतर स्थिति के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद को दिया है। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस साल घरेलू स्तर पर मजबूत तरलता देखने को मिली है। यह म्यूचुअल फंड उद्योग में रिकॉर्ड निवेश से प्रेरित है।’’ मीणा ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के बिकवाली दबाव के बावजूद भारतीय इक्विटी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में सफल रहे। खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने बेहतर प्रदर्शन किया और कई शेयरों के ऊंचाई पर पहुंचने से खुदरा निवेशकों ने अच्छा लाभ कमाया। इस साल अबतक बीएसई मिडकैप सूचकांक में 12,645.24 अंक यानी 34.32 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 14,777.09 अंक यानी 34.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘हाल के सप्ताहों में तेज उछाल फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती का नतीजा है। उम्मीद है कि आरबीआई भी अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक में इसी तरह का कदम उठाएगा।’’ बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 17 सितंबर को पहली बार 83,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। तीन दिन बाद ही यह पहली बार ऐतिहासिक 84,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। इसने 25 सितंबर को 85,000 अंक के स्तर को भी पार कर लिया। मीणा ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद वैश्विक बाजार भी इस तेजी में मददगार रहे हैं। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती चक्र की शुरुआत भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कारक रही है।

इससे निवेशकों की धारणा को बढ़ावा मिला है और जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों में तरलता का प्रवाह बढ़ा है।’’ सेंसेक्स वर्ष 2023 में 11,399.52 अंक यानी 18.73 प्रतिशत उछला था। इस दौरान निवेशकों की संपत्ति 81.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ी थी। सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन पिछले साल 29 नवंबर को पहली बार चार लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,82,265.88 करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। टीसीएस (15,50,820.85 करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (14,48,480.85 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (9,67,295.41 करोड़ रुपये) और आईसीआईसीआई बैंक (8,98,320.22 करोड़ रुपये) भी शीर्ष पांच में शामिल हैं।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीSensexNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम