लाइव न्यूज़ :

रेलवे की नई स्कीम, बिना किराए में बढ़ोतरी किए ऐसे करेगा कमाई

By भाषा | Updated: July 29, 2018 19:57 IST

भारतीय रेलवे की गैर-किराया स्रोतों से अगले 10 साल में 39,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। लेकिन इस योजना का परिणाम उम्मीद के विपरीत ठंडा रहा है।

Open in App
<p>नई दिल्ली, 29 जुलाई:  रेलवे यात्री किराया से इतर दूसरे स्रोतों से आय बढ़ाने पर जोर दे रहा है। रेलवे बोर्ड ने अपने सभी मंडलों से ‘मिशन मोड’ के साथ काम करते हुये विज्ञापन के जरिये रेलवे की एक-एक ईंच भूमि से राजस्व जुटाने को कहा है।भारतीय रेलवे की गैर-किराया स्रोतों से अगले 10 साल में 39,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। लेकिन इस योजना का परिणाम उम्मीद के विपरीत ठंडा रहा है। कमाई के संदर्भ में 2016-17 में रेलवे ने जहां इन उपायों से 10,338 करोड़ रुपये की आय सृजित की वहीं 2017-18 में 14,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले उसे 8,600 करोड़ रुपये प्राप्त हुये। वित्त वर्ष 2018-19 में अप्रैल तक इस मद से राजस्व महज 32.65 करोड़ रुपये ही मिला है जबकि लक्ष्य 1200 करोड़ रुपये का रखा गया है।रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी से 12 जुलाई को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘आप किराया से इत्तर अन्य स्रोतों से राजस्व सृजित करने की जरूरत से अवगत होंगे। अन्य उपायों के अलावा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सुविधा में सुधार के लिये जगह का उपयोग कर अतिरिक्त राजस्व सृजित करने का त्वरित परिणाम निकल सकता है।’’ उन्होंने लिखा है कि मंडलों को अपने क्षेत्र में सृजित होने वाले अतिरिक्त राजस्व सृजन को लेकर ‘वास्तविक आकलन’ करना चाहिए और इस बारे में उन्हें मासिक रिपोर्ट भेजनी चाहिये।लोहानी ने अपने पत्र में प्रत्येक जोन से विज्ञापन के जरिये आय सृजित करने को लेकर रेलवे की एक-एक ईंच संपत्ति का उपयोग करने को कहा है। इसमें प्लेटफार्म, बेंच, शौचालय की दीवार, पुल, बिस्तरों के पैकेट आदि शामिल हैं। उन्होंने लिखा है, ‘‘...रेलवे मंडलों को गैर-किराया स्रोतों से आय सृजित करने को लेकर ‘मिशन मोड’ में आगे बढ़ना चाहिये।’’

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम