लाइव न्यूज़ :

Indian Railway News: भारतीय रेलवे प्रत्येक यात्री को किराये में पहले से ही 55 प्रतिशत छूट दे रहा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2024 19:10 IST

Indian Railway News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रियायतों की बहाली पर मीडियाकर्मियों के सवालों का कोई सीधा जवाब दिए बिना कहा, "भारतीय रेलवे प्रत्येक यात्री को किराये में पहले से ही 55 प्रतिशत छूट दे रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्येक रेलयात्री को पहले से ही किराये में 55 प्रतिशत की छूट मिलती है।सांसदों द्वारा विभिन्न अवसरों पर यह सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री का रुख इसी प्रकार का रहा है।यदि किसी गंतव्य के लिए टिकट की कीमत 100 रुपये है, तो रेलवे केवल 45 रुपये वसूल रहा है।

Indian Railway News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोरोना काल से पहले वरिष्ठ नागरिकों और मीडियाकर्मियों को किराये में मिल रही छूट कायम करने की मांग पर यहां कहा कि प्रत्येक रेलयात्री को पहले से ही किराये में 55 प्रतिशत की छूट मिलती है।

वैष्णव ने रियायतों की बहाली पर मीडियाकर्मियों के सवालों का कोई सीधा जवाब दिए बिना कहा, "भारतीय रेलवे प्रत्येक यात्री को किराये में पहले से ही 55 प्रतिशत छूट दे रहा है।" वह बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए अहमदाबाद में थे।

मार्च 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन से पहले रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ट्रेन किराए में 50 प्रतिशत छूट देती थी। लॉकडाउन के दौरान रेलवे परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था, लेकिन जून 2022 में जब सेवा बहाल हुई, तो रेल मंत्रालय ने इन रियायतों को बहाल नहीं किया और तब से यह मुद्दा संसद के दोनों सदनों सहित विभिन्न मंचों पर उठाया गया है। कई साथी सांसदों द्वारा विभिन्न अवसरों पर यह सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री का रुख इसी प्रकार का रहा है।

जब मीडियाकर्मियों ने बृहस्पतिवार को यहां एक प्रेस वार्ता के दौरान यह मुद्दा उठाया तो वैष्णव ने कहा, "यदि किसी गंतव्य के लिए टिकट की कीमत 100 रुपये है, तो रेलवे केवल 45 रुपये वसूल रहा है। (इस प्रकार) यह 55 रुपये की रियायत दे रहा है।"

इससे पहले, मध्य प्रदेश स्थित चंद्रशेखर गौड़ द्वारा दायर एक आरटीआई आवेदन का जवाब देते हुए भारतीय रेलवे ने कहा था कि उसने वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 15 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों से लगभग 2,242 करोड़ रुपये कमाए।

टॅग्स :भारतीय रेलAshwini VaishnavRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम