लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में बिक रहे नकली बायो-डीजल को लेकर इंडियन ऑयल ने जनता को चेताया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 00:03 IST

Open in App

इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लि. (आईओसीएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि तमिलनाडु में कई ईंधन आपूर्तिकर्ता बायो डीजल के नाम पर राज्य में नकली ईंधन बेचने का काम कर रहे है। इंडियन ऑयल ने इस ईंधन के बारे में लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण पर इसके बुरे प्रभावों को लेकर आगाह किया है। इंडियन ऑयल ने बृहस्पतिवार को यहां एक बयान में कहा कि बायो-डीजल' के नाम पर नकली ईंधन सीधे उपयोगकर्ताओं को बेचना एक 'अवैध' और 'दंडनीय' अपराध है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेल उद्योग के लिए राज्य स्तरीय समन्वयक की ओर से जारी बयान में कहा, ‘‘यह हाल ही में देखा गया था कि संदिग्ध गुणवत्ता वाले वाहन ईंधन को कुछ आपूर्तिकर्ता बायो डीजल के नाम पर बेच रहे हैं।’’ आईओसीएल ने कहा कि सेलम, नमक्कल, शंकरी, तूतीकोरिन, इरोड और कोयंबटूर के बाजारों में संदिग्ध नकली ईंधन की बिक्री पर्यावरण को ‘प्रदूषित’ और वाहनों को नुकसान पहुंचा रही है। उसने कहा कि यह उत्पाद सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे राजकोष को आय का भारी नुकसान होता है। इंडियन ऑयल ने कहा, ‘‘तमिलनाडु सरकार ने वर्तमान में संचालित तेल विपणन कंपनियों के अलावा किसी अन्य को बायो-डीजल के विपणन के लिए अनुमति या प्राधिकृत नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Crisis: गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतें..., जानें आपके शहर में आज क्या है LPG का रेट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: दिल्ली से लेकर चेन्नई तक..., ईंधन की नई कीमतें जारी, चेक करें रेट लिस्ट

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 17 सितंबर की सुबह जारी हो गए ईंधन के नए दाम, घर से निकलने से पहले करों चेक

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: संडे को घर से निकलने से पहले चेक करें पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आज आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम