लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में नौकरी के लिए कम हो रहा है भारतीयों का आकर्षण: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 22, 2020 21:24 IST

रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका में नौकरी के लिए भारतीयों की रुचि घटने की प्रमुख वजह कोविड-19 महामारी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका की आव्रजन नीति को सख्त किया जाना भी इसकी एक वजह है। भारतीय मुख्य रूप से प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरी की तलाश करते हैं।

भारतीयों के लिए विदेश में नौकरी की बात आने पर अमेरिका सबसे पसंदीदा जगह है। लेकिन हाल के समय में अमेरिका में अवसरों को लेकर भारतीयों की रुचि काफी कम हुई है। वैश्विक जॉब पोर्टल इंडीड की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में रोजगार की तलाश को लेकर ‘सर्च’ में काफी कमी आई है।

रिपोर्ट के अनुसार जून, 2020 में अमेरिका में नौकरी की तलाश से संबंधित ‘सर्च’ घटकर 42 प्रतिशत रह गया। जनवरी, 2019 में यह आंकड़ा 58 प्रतिशत के उच्चस्तर पर था। हालांकि, इसके बावजूद नौकरी करने के लिहाज से अमेरिका भारतीयों का पसंदीदा स्थल बना हुआ है।

इस रिपोर्ट के आंकड़े इंडीड के मंच पर नौकरी की तलाश के लिए किए गए सर्च के विश्लेषण से जुटाए गए हैं। हालांकि, भारतीयों में विदेश में नौकरी का आकर्षण कायम है। रिपोर्ट कहती है कि विदेश में भारतीय प्रौद्योगिकी, प्रशासन और प्रबंधन तथा बिक्री और उपभोक्ता विपणन जैसे क्षेत्रों में काम करना पसंद करते है।

इस अवधि के दौरान कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया तथा कतर में नौकरी की तलाश के लिए सर्च में इजाफा हुआ है। समूह के रूप में बात की जाए, तो भारतीय मुख्य रूप से प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरी की तलाश करते हैं। अमेरिका में नौकरी के लिए किए गए 10 में से नौ सर्च प्रौद्योगिकी क्षेत्र से संबंधित नौकरियों कें लिए थे।

इंडीड इंडिया के प्रबंध निदेशक शशि कुमार ने कहा, ‘‘भारत एक विशिष्ट बाजार है। सिर्फ इस दृष्टि से नहीं कि यहां युवा काम करने योग्य आबादी है, बल्कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। भारत दुनिया के उन देशों में से है जहां ‘मोबिलटी’ की दर काफी ऊंची है। भारत के लोग दुनिया के दूसरे देशों में काम करना चाहते हैं और वे मौका मिलने पर देश भी वापस लौटना चाहते हैं।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाइंडियानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित