लाइव न्यूज़ :

भारतीय वाहन उद्योग के समक्ष कई तात्कालिक, मध्यम अवधि की चुनौतियां : आयुकावा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 12:06 IST

Open in App

भारतीय वाहन उद्योग गहरी संरचनात्मक सुस्ती से गुजर रहा है और कोविड-19 महामारी ने इस उद्योग को बुरी तरह प्रभावित किया है और इसे कई साल पीछे धकेल दिया है। सोयायटी ऑफ इंडियन ऑटोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने बुधवार को यह बात कही। सियाम के 61वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए आयुकावा ने कहा कि पिछले 5 से 10 साल में सभी वाहन खंडों.....यात्री वाहनों से लेकर दोपहिया तक वृद्धि दर में जबर्दस्त गिरावट आई। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आयुकावा ने ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि कोविड महामारी शुरू होने से पहले ही भारतीय वाहन उद्योग संरचनात्मक सुस्ती से जूझ रहा था। आयुकावा ने कहा कि उद्योग के चारों खंडों....यात्री वाहन, दोपहिया, वाणिज्यिक वाहन और तिपहिया..में पिछले 5 से 10 साल के दौरान दीर्घावधि की वृद्धि दर में भारी गिरावट आई है। यह गिरावट महामारी से पहले शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से उद्योग और अधिक प्रभावित हुआ है। इससे उद्योग संख्या के लिहाज से कई साल पीछे चला गया है। आयुकावा ने कहा कि उद्योग इस समय कई तात्कालिक और मध्यम अवधि की चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि तात्कालिक चुनौतियों में.....महामारी से जुड़ी अनिश्चितताएं और हमारे लोगों का स्वास्थ्य, वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी, जिसों के बढ़ते दाम, आगामी ईंधन दक्षता तथा भारत चरण छह के तहत चरण-दो के नियमन, कंटेनरों की कमी और आयात अंकुश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उद्योग के समक्ष कई मध्यम अवधि की चुनौतियां मसलन मांग को कायम रखना, उपभोक्ताओं के लिए लागत को कम रखना, स्थानीयकरण, दीर्घावधि के नियमनों के लिए तैयारी और नई पावरट्रेन प्रौद्योगिकी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMaruti Suzuki India: फरवरी के बाद अप्रैल में भी झटका, वाहनों की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

कारोबारNew Maruti Swift India launch: नए अवतार में स्विफ्ट, 6.49 लाख रुपये में लॉन्च, 17436 रुपये की मासिक सदस्यता पर भी उपलब्ध!

कारोबारMaruti Suzuki India: स्विफ्ट की कीमत 25000 और सिग्मा वैरिएंट की कीमत 19000 रुपये तक बढ़ाई, मारुति सुजुकी इंडिया ने आज से दिया झटका

कारोबारMaruti Suzuki India MSI: एक अप्रैल से कई बदलाव, मारुति सुजुकी ने निदेशक मंडल में किए कई अहम नियुक्त, शेयर बाजार को दी जानकारी

कारोबारMaruti Suzuki Invicto: पांच जुलाई को नया मॉडल ‘इनविक्टो’ पेश करने की योजना, मारुति सुजुकी इंडिया ने की घोषणा, जानें क्या है खासियत और कीमत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल