लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका ने आपसी व्यापार बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:53 IST

Open in App

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद फिलहाल खत्म होने की बात कहने के एक दिन बाद भारत में अमेरिकी राजदूत अतुल केशप ने भारतीय मंत्री से दोनों देशों के बीच व्यापार के संबंधों पर दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। केशप ने शुक्रवार को हुई इस बैठक के बारे में ट्वीट किया, हालांकि वाणिज्य मंत्रालय की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई। केशप ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ उत्साहपूर्वक विचारों को साझा किया कि कैसे अमेरिका और भारत के बीच व्यापार अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्धारित 500 अरब अमेरिकी डॉलर के लक्ष्य को हासिल कर सकता है और ऐसा होना ही चाहिए। दो घंटे से लंबी चर्चा के दौरान हम इस बात पर सहमत हुए कि हमारी साझा समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए हमारे महान लोकतंत्रों को और अधिक निकटता से काम करना चाहिए।’’ गोयल ने गुरुवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद फिलहाल खत्म हो गई हैं, क्योंकि जो बाइडन प्रशासन ने भारत को बताया है कि उसकी मुक्त व्यापार समझौते में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने मुंबई में निर्यात संवर्धन परिषद के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘अमेरिका ने अब तक इस तरह के संकेत दिए हैं कि वे नए व्यापार समझौतों के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम हालांकि बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर