लाइव न्यूज़ :

अमीर देशों की लिस्ट में अमेरिका नंबर 1, चीन नंबर 2, भारत में हैं 20,730 करोड़पति

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2018 12:13 IST

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट  ने इस बात का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की कुल पूंजी 8230 बिलियन डॉलर है।  जबकि पहले स्थान पर रहने वाले अमेरिका की पूंजी 24,803 अरब डॉलर है।

Open in App

भारत को अगर गरीब देश के तौर पर कोई मानता है तो ये गलत होगा, क्योंकि अब इंडिया अमीर देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है। हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की गई है जिसके मुताबिक दुनिया के धनी देशों की लिस्ट में भारत छठे नंबर पर है। वहीं, नंबर 1 पर अमेरिका है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट  के मुताबिक भारत की कुल पूंजी 8230 बिलियन डॉलर है।  जबकि पहले स्थान पर रहने वाले अमेरिका की पूंजी 24,803 अरब डॉलर है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पास 2017 में 64, 584 अरब डॉलर की संपत्ति थी। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान (19,522 अरब डॉलर) है। हालांकि रिपोर्ट में दिये गये आंकड़ों से सरकारी फंड बाहर किये हुए हैं।

वहीं, भारत की बात करें तो देश ने 2017 में 25 फीसदी ग्रोथ हासिल कर ली है। 2017 में नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसले लिए गए थे जिसके बाद कहा गया था कि पीएम मोदी के इन फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था गिरी है। वहीं, कुल पूंजी का मतलब होता है कि हर एक देश या शहर में सभी व्यक्तियों की निजी पूंजी। इसमें उनकी सभी परिसंपत्तियां (प्रॉपर्टी, नकदी, बिजनेस पर होने वाला लाभ) शामिल हैं।

कौन सा देश किस स्थान पर है

अमेरिका और चीन के बाद तीसरे पर जापान है,जिसकी कुल पूंजी 19522 बिलियन डॉलर  है। चौथे स्थान पर यूनाइटिड किंगडम (9919 बिलियन डॉलर), पांचवें पर जर्मनी (9660 बिलियन डॉलर), सातवें पर फ्रांस (6649 बिलियन डॉलर), आठवें पर कनाडा (6393 बिलियन डॉलर), नौवें पर ऑस्ट्रोलिया (6142 बिलियन डॉलर) और दसवें पर इटली (4276 बिलियन डॉलर) की संपत्ति के साथ शामिल की गई है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर वर्ष 2017 में भारत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला देश रहा है। देश की कुल पूंजी साल 2016 में 6584 बिलियन डॉलर से बढ़कर वर्ष 2017 में 8230 बिलिनय डॉलर हो गई है, जो 25 फीसद की ग्रोथ है। 2007 में 3,165 अरब डॉलर से बढ़कर 2017 में 8,230 अरब डॉलर हुई है, जिसके 160 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं, भारत दुनिया का सातवां सबसे करोड़पतियों की संख्या वाला देश है। 20,730 करोड़पति भारत में रहते हैं, जबकि 119 अरबपतियों के साथ भारत अरबपति की दृष्टि से अमेरिका व चीन के बाद तीसरे नंबर पर है।

टॅग्स :इंडियाअमेरिकाजापानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण