लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत को ‘एसबीआई जैसे’ 4-5 बैंकों की जरूरत: सीतारमण

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:13 IST

Open in App

मुंबई, 26 सितंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को कहा कि भारत को अर्थव्यवस्था और उद्योग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए 4-5 ‘एसबीआई जैसे आकार वाले’ बैंकों की जरूरत है।

उन्होंने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की 74वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग को यह सोचने की जरूरत है कि भारतीय बैंकिंग को तत्काल और दीर्घकालिक अवधि में कैसा होना चाहिए।

वित्त मंत्री ने कहा कि जहां तक ​​दीर्घकालिक भविष्य का सवाल है, तो यह क्षेत्र काफी हद तक डिजीटल प्रक्रियाओं द्वारा संचालित होने जा रहा है और भारतीय बैंकिंग उद्योग के टिकाऊ भविष्य के लिए परस्पर संबंद्ध डिजिटल प्रणाली की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए हमें अधिक संख्या में बैंकों की जरूरत ही नहीं, बल्कि बड़े बैंकों की भी जरूरत है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘"भारत को कम से कम चार एसबीआई के आकार के बैंकों की जरूरत है... हमें बदलती और बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंकिंग को बढ़ावा देने की जरूरत है। महामारी से पहले भी इस बारे में सोचा गया था। अब, इस देश में हमें चार या पांच एसबीआई की जरूरत होगी।’’

उन्होंने यूपीआई को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा, ‘‘आज भुगतान की दुनिया में, भारतीय यूपीआई ने वास्तव में बहुत बड़ी छाप छोड़ी है। हमारा रुपे कार्ड जो विदेशी कार्ड की तरह ग्लैमरस नहीं था, अब दुनिया के कई अलग-अलग हिस्सों में स्वीकार किया जाता है, जो भारत के भविष्य के डिजिटल भुगतान के इरादों का प्रतीक है।’’

उन्होंने बैंकरों से यूपीआई को महत्व देने और इसे मजबूत करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम