लाइव न्यूज़ :

मार्च तिमाही में घरेलू उद्योग जगत की वृद्धि दर छह तिमाहियों में सबसे कमर: इक्रा

By भाषा | Updated: May 27, 2019 18:47 IST

इक्रा ने निष्कर्ष निकालने के लिये 304 सूचीबद्ध कंपनियों के परिणाम का विश्लेषण किया। इक्रा ने कहा कि उपभोक्ता कंपनियों के लिये मार्च तिमाही में राजस्व की वृद्धि दर 2017-18 के 9.80 प्रतिशत से कम होकर 2018-19 में 2.30 प्रतिशत पर आ गयी।

Open in App

उपभोक्ता खर्च में कमी आने तथा वस्तुओं की कीमतों के नरम पड़ने से जनवरी-मार्च तिमाही में घरेलू उद्योग जगत की वृद्धि दर 10.70 प्रतिशत रही जो कि पिछली छह तिमाहियों में सबसे कम रही है। एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। रेटिंग एजेंसी इक्रा की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान कंपनियों का परिचालन मुनाफा भी 0.78 प्रतिशत कम होकर 16.80 प्रतिशत पर आ गया।इक्रा ने निष्कर्ष निकालने के लिये 304 सूचीबद्ध कंपनियों के परिणाम का विश्लेषण किया। इक्रा ने कहा कि उपभोक्ता कंपनियों के लिये मार्च तिमाही में राजस्व की वृद्धि दर 2017-18 के 9.80 प्रतिशत से कम होकर 2018-19 में 2.30 प्रतिशत पर आ गयी। वहीं उपभोक्ता जिंस से संबंधित कंपनियों के लिये यह दर 31 प्रतिशत से घटकर 12.40 प्रतिशत रह गयी।इक्रा के उपाध्यक्ष शमशेर दीवान ने कहा कि यात्री वाहनों तथा दोपहिया वाहनों की थोक आपूर्ति में गिरावट तथा रेस्तरां, खुदरा स्टोर एवं एफएमसीजी कंपनियों जैसी त्वरित सेवाओं की बिक्री वृद्धि में नरमी में यह गिरावट स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता धारणा में ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में गिरावट देखने को मिली है।इक्रा ने कहा कि अभी कई कंपनियों ने चौथी तिमाही के परिणाम जारी नहीं किये हैं। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि के आधिकारिक आंकड़े मई अंत में जारी होंगे।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम