लाइव न्यूज़ :

India-Guyana: 56 वर्षों के बाद भारतीय पीएम की गुयाना यात्रा?, यूपीआई सहित 10 समझौते पर साइन, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2024 11:05 IST

India-Guyana:  24 वर्ष पहले एक आम व्यक्ति के रूप में इस दक्षिण अमेरिकी देश की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, ‘‘56 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना यात्रा हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। गुयाना के साथ मेरा गहरा व्यक्तिगत संबंध रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी मंगलवार रात ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो से यहां पहुंचे। पीएम मोदी ने रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। हम गुयाना को दवा निर्यात बढ़ाने पर काम करेंगे।

India-Guyana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के बीच बुधवार को वार्ता के बाद भारत और गुयाना ने हाइड्रोकार्बन, डिजिटल भुगतान व्यवस्था, फार्मास्यूटिकल और रक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 10 समझौते पर हस्ताक्षर किये। मोदी ने अपने मीडिया वक्तव्य में कहा कि गुयाना, भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी के लिए एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने लगभग 24 वर्ष पहले एक आम व्यक्ति के रूप में इस दक्षिण अमेरिकी देश की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, ‘‘56 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना यात्रा हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। गुयाना के साथ मेरा गहरा व्यक्तिगत संबंध रहा है।’’

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार रात ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो से यहां पहुंचे। मोदी ने रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इनमें से एक समझौता ज्ञापन गुयाना में भारत की यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू की संभावना प्रदान करेगा। मोदी ने कहा, ‘‘आज की बैठक में हमने अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नई पहल की पहचान की।

हम अपने आपसी व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि दोनों पक्ष आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत, गुयाना के लिए दवा उत्पादों का एक महत्वपूर्ण स्रोत है और हम गुयाना को दवा निर्यात बढ़ाने पर काम करेंगे।’’

मोदी ने यह भी कहा कि रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग ‘‘गहन आपसी विश्वास’’ का प्रतीक है। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। मोदी ने कहा कि भारत और गुयाना इस बात पर सहमत हैं कि सभी समस्याओं का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति अली ने कहा कि मोदी की गुयाना यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने में एक मील का पत्थर है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीGuyana Amazon Warriors
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी