लाइव न्यूज़ :

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.7 अरब डॉलर बढ़कर 418.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 4, 2019 06:19 IST

पिछले महीने की 23 तारीख को भारतीय रिजर्व बैंक की डॉलर-रुपया अदला-बदली की दूसरी नीलामी में उसे पांच अरब डालर की तय नीलामी के मुकाबले तीन गुना अधिक बोली प्राप्त हुई।

Open in App

दूसरी डॉलर-रुपया विनिमय नीलामी की मदद से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 4.368 अरब डॉलर बढ़कर 418.515 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले महीने की 23 तारीख को भारतीय रिजर्व बैंक की डॉलर-रुपया अदला-बदली की दूसरी नीलामी में उसे पांच अरब डालर की तय नीलामी के मुकाबले तीन गुना अधिक बोली प्राप्त हुई।

इस दूसरी नीलामी में केन्द्रीय बैंक को पांच अरब डॉलर के मुकाबले 18.65 अरब डॉलर का अभिदान मिला। हालांकि उसने पांच अरब डॉलर मूल्य की पांच बोलियों को ही स्वीकार किया। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा कोष 73.92 करोड़ डॉलर घटकर 414.147 अरब डॉलर रहा था। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.387 अरब डॉलर बढ़कर 390.421 अरब डॉलर हो गयी। विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियों का बड़ा हिस्सा होता है।

आलोच्य सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 23.303 अरब डॉलर के स्तर पर बना रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से विशेष आहरण अधिकार 59 लाख डॉलर कम होकर 1.449 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास देश का भंडार 1.36 करोड़ डॉलर कम होकर 3.341 अरब डॉलर पर आ गया। देश का विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले 13 अप्रैल 2018 को एक समय 426.028 अरब डालर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। 

टॅग्स :बिज़नेसडॉलरभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबार अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?