लाइव न्यूज़ :

सरकारी खर्च, टीकाकरण बढ़ने से औद्योगिक गतिविधियों में और तेजी आएगी: कांत

By भाषा | Updated: March 24, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि सरकार के पूंजी व्यय में वृद्धि, कोविड-19 टीकाकरण में तेजी तथा लंबे समय से अटके पड़े सुधारों को आगे बढ़ाये जाने का जो संकल्प जताया गया है, उससे देश में औद्योगिक गतिविधियों में और गति आने की उम्मीद है।

भारत और ब्रिटेन की कंपनीयों के संयुक्त मंच ‘यूके-इंडिया बिजनेस काउंसिल’ की ओर से ‘ऑनलाइन’ आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांत ने आगे कहा कि कोविड-19 संकट के कारण भारत की अर्थव्यवस्था और समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘राजकोषीय, वित्तीय और दीर्घकालीन संरचनात्क सुधारों को आगे बढ़ाये जाने से तीव्र गति से पुनरूद्धार हुआ है। सरकार के पूंजी व्यय में वृद्धि, कोविड-19 टीकाकरण में तेजी तथा लंबे समय से अटके पड़े सुधारों को आगे बढ़ाये जाने का जो संकल्प जताया गया है, उससे देश में औद्योगिक गतिविधियों में और गति आने की उम्मीद है।’’

कांत ने कहा कि भारत एकमात्र देश है जिसने मध्यम से दीर्घावधि में आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिये संरचनाात्मक सुधारों का रास्ता अपनाया है। महामारी के दौरान भी भारत एक तरजीही निवेश गंतव्य बना रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह नवंबर 2020 में 9.8 अरब डॉलर रहा जो अबतक किसी एक महीने में सर्वाधिक है।’’

नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि भारत फिलहाल नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रम को तेजी से बढ़ा रहा है। देश ने कुल बिजली उत्पादन क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत करने को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान के तहत वैश्विक स्तर पर संकल्प जताया है।

उन्होंने कहा कि भारत में ब्रिटेन के उद्योग के लिये ऊर्जा प्राथमिकता वाला क्षेत्र है।

कांत ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि संरचनात्मक और नियामकीय सुधारों से वैश्विक निवेशकों के लिये बेहतर परिवेश सुनिश्चित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम