लाइव न्यूज़ :

कर ऑडिट रिपोर्ट में GST, गार रिपोर्टिंग को मार्च 2020 तक के लिए टाला गया

By भाषा | Updated: May 15, 2019 05:30 IST

आयकर विभाग ने कहा है कि आयकर आडिट में जीएसटी और गार का ब्यौरा शामिल करने को 31 मार्च 2020 तक के लिये स्थगित कर दिया गया है यानी मार्च 2020 तक आयकर की आडिट रिपोर्ट में जीएसटी और गार के बारे में ब्यौरा देने की आवश्यकता नहीं है।

Open in App

आयकर विभाग ने मंगलवार को दूसरी बार कंपनियों के लिये उनकी कर ऑडिट रिपोर्ट में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) और सामान्य कर- परिवर्जन रोधी (गार) ब्यौरे को शामिल करने की जरूरत को आगे के लिये टाल दिया है। आयकर विभाग ने कहा है कि आयकर आडिट में जीएसटी और गार का ब्यौरा शामिल करने को 31 मार्च 2020 तक के लिये स्थगित कर दिया गया है यानी मार्च 2020 तक आयकर की आडिट रिपोर्ट में जीएसटी और गार के बारे में ब्यौरा देने की आवश्यकता नहीं है।एक करोड़ रुपये से अधिक कारोबार करने वाली व्यावसायिक इकाइयों और अनुमान के आधार पर कर देने वाली इकाईयों के मामले में दो करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली इकाइयों को तथा 50 लाख रुपये से अधिक की सकल प्राप्तियां करने वाले पेशेवरों को अपने खातों को कर आडिट रिपोर्ट की आवश्यकता होती है।इन फर्मों कंपनियों को यह रिपोर्ट 30 सितंबर तक जमा करानी होगी। करदाता इकाई यदि ट्रांसफर प्राइसिंग प्रावधान के दायरे में आता है तब ऐसी कंपनियों के लिये इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा है कि बोर्ड को इस संबंध में ज्ञापन मिले थे।बोर्ड को गार से संबंधित अनुच्छेद 30सी और जीएसटी से जुड़े अनुच्छेद 44 के तहत फार्म नंबर 3सीडी में रिपोर्टिंग करने की आवश्यकता को आगे के लिये टाल देना चाहिये। आयकर विभाग के मंगलवार के ताजा आदेश के बाद कर आडिट रिपोर्ट में जीएसटी और गार का ब्यौरा देने की आवश्यकता को 31 मार्च 2020 तक के लिये टाल दिया गया है। 

टॅग्स :आयकरजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारसावधान! बिना पैन कार्ड के अधूरे रह जाएंगे ये 7 वित्तीय काम, आज ही चेक करें लिस्ट

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी