लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने राजकोट के रियल्टी समूह पर छापेमारी में 300 करोड़ रु के काले धन का पता लगाया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 23:06 IST

Open in App

आयकर विभाग ने गुजरात के राजकोट की एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी के कई परिसरों पर छापेमारी के बाद 300 करोड़ रुपये से अधिक के कथित काले धन का पता लगाया है। सीबीडीटी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को छापेमारी की गयी और कंपनी के करीब 40 परिसरों की तलाशी में 6.40 करोड़ रुपये नकद और 1.70 करोड़ रुपये के जेवर जब्त किए गए। सीबीडीटी ने कहा कि तलाशी के दौरान मिले 25 लॉकरों पर रोक लगा दी गयी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, "कुल मिलाकर, तलाशी और जब्ती अभियान की वजह से विभिन्न मूल्यांकन वर्षों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की छिपी हुई आय का पता चला है, जिसके और बढ़ने की संभावना है।" सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करता है। उसने कहा, ‘‘जांच पड़ताल के दौरान कई संदेहास्पद दस्तावेज, डिजिटल सबूत तथा अन्य चीजें जब्त की गई हैं जो कि समूह के बिना लेखे वाले लेनदेन में शामिल होने की तरफ इशारा करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम