लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने तीन प्रमुख कमीशन एजेंट समूह के पंजाब, हरियाणा परिसरों की तलाशी ली

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त आयकर विभाग ने तीन प्रमुख कमीशन एजेंट समूह के पंजाब और हरियाणा स्थित कई परिसरों की तलाशी ली है। तलाशी से करोड़ों रुपये के बेहिसाब लेन-देन का पता चला है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार ये तीनों समूह स्टील रोलिंग मिल, कोल्ड स्टोरेज, आभूषण की दुकान, पॉल्ट्री, चावल मिल, ऑयल मिल, आटा मिल चलाने के साथ कमीशन एजेंट के रूप में काम करते हैं। तलाशी के दौरान यह पता चला कि ये समूह कारोबार से प्राप्त राशि को छिपा रहे थे और उन्होंने प्राप्त राशि का कोई हिसाब-किताब नहीं रखा है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के बयान के अनुसार, ‘‘तलाशी के दौरान कच्चा बही-खाता पाया गया। इसे कूट भाषा में लिखा गया था। इससे पता चलता है कि करोड़ों रुपये के बिना हिसाब-किताब के लेन-देन किये गये। इसी प्रकार के और बही-खाते पाये गये हैं...।’’

‘‘तलाशी में पाया गया कि किसानों को 1.5 प्रतिशत से 3.0 प्रतिशत मासिक ब्याज पर करोड़ों रुपये दिये गये। ब्याज नकद लिया गया और उसका बही-खाते में जिक्र नहीं है।’’

इसके अलावा कुक्कुट व्यवसाय और चावल मशीन से संबंधित 9.00 करोड़ रुपये से अधिक की नकद खरीद-बिक्री का पता चला है। इसके अलावा, जालंधर स्थित एक परिसर से 1.29 करोड़ रुपये की बेहिसाब खरीद की जानकारी मिली है साथ ही बेहिसाब बिक्री का विवरण भी मिला है।

आयकर विभाग के अनुसार कर्मचारियों के नाम पर दो संदिग्ध बेनामी कंपनियों का भी पता चला है। इनका कारोबार सालाना करोड़ों रुपये में है।

बयान के अनुसार मुख्य करदाता ने स्वीकार किया कि आयकर कानून, 1961 की धारा 40 ए (3) के तहत करोड़ों रुपये भुगतान किये गये। ये खर्च बही-खातों में छोटी-छोटी राशि के रूप में बांट कर दिखाये गये।

इसके अलावा, अचल संपत्ति में 3.40 करोड़ रुपये के निवेश का पता चला है। तलाशी के दौरान शामिल इन संपत्तियों के मालिकों ने इसे स्वीकार किया है।

बयान में कहा गया है कि कुछ परिसरों में डिजिटल साक्ष्य बरामद किये गये हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

इसके अलावा कारोबार से जुड़े कोष की हेराफेरी, 1.50 करोड़ रुपये के आभूषण का भी पता चला है। इस आभूषण की राशि का कोई हिसाब-किताब नहीं है।

तलाशी अभियान और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक