कृषि क्षेत्र के विकास, खाद्य सुरक्षा में महिलाओं की अहम भूमिका: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: October 22, 2021 23:22 IST2021-10-22T23:22:41+5:302021-10-22T23:22:41+5:30

Important role of women in agriculture sector development, food security: Union Minister | कृषि क्षेत्र के विकास, खाद्य सुरक्षा में महिलाओं की अहम भूमिका: केंद्रीय मंत्री

कृषि क्षेत्र के विकास, खाद्य सुरक्षा में महिलाओं की अहम भूमिका: केंद्रीय मंत्री

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान काफी बढ़ा है और वे खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

वह मंत्रालय द्वारा आयोजित 'वीमेन इन एग्री-स्टार्टअप्स: क्रिएटिंग वैल्यू विद सप्लाई चेन मैनेजमेंट' वेबिनार में बोल रहे थे।

चौधरी ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 75 प्रगतिशील महिला किसानों और महिला उद्यमियों की सफलता की कहानियों को दर्शाने वाली एक ई-पुस्तक का विमोचन किया।

एक सरकारी बयान के अनुसार, चौधरी ने वेबिनार का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘कृषि के विकास में महिलाओं का योगदान कई गुना बढ़ गया है।’’

कृषि राज्यमंत्री के हवाले से बयान में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थानीय कृषि-जैव विविधता को संरक्षित करने में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Important role of women in agriculture sector development, food security: Union Minister

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे