लाइव न्यूज़ :

IIT Indore: क्या है तकनीक ‘फोटोडाइनेमिक इनेक्टिवेशन’?, फल-सब्जियों का रक्षा कवच कैसे, जानें उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2024 16:25 IST

IIT Indore: आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर देबायन सरकार ने बताया,‘‘हमारी तकनीक की मदद से 10 गुणा 10 वर्ग फुट के कमरे में हर माह केवल 1,000 रुपये के खर्च में बिना शीत भंडारण के फल-सब्जियों को 30 से 40 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउपज को बेहतर दाम मिलने तक अपने घर में सुरक्षित रखना चाहते हैं।किसानों के लिए बड़ी फायदेमंद साबित हो सकती है।विशेष तरंगदैर्ध्य वाली नीली और हरी एलईडी लाइट डाली जाती है।

IIT Indore: इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने किसानों की फल-सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए एलईडी लाइट आधारित खास भंडारण तकनीक विकसित की है। आईआईटी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तीन साल के अनुसंधान के बाद विकसित यह तकनीक ‘‘फोटोडाइनेमिक इनेक्टिवेशन’’ (पीडीआई) विधि का उपयोग करते हुए फल-सब्जियों को पूरी तरह रोगाणुमुक्त करती है और उन पर सूक्ष्मजीवों को पनपने से रोकती है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक खासकर छोटे खेतों वाले उन किसानों के लिए बड़ी फायदेमंद साबित हो सकती है जो अपनी उपज को बेहतर दाम मिलने तक अपने घर में सुरक्षित रखना चाहते हैं।

आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर देबायन सरकार ने बताया,‘‘हमारी तकनीक की मदद से 10 गुणा 10 वर्ग फुट के कमरे में हर माह केवल 1,000 रुपये के खर्च में बिना शीत भंडारण के फल-सब्जियों को 30 से 40 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है।’’ आईआईटी के प्रोफेसर ने बताया कि इस तकनीक के तहत फल-सब्जियों पर विशेष तरंगदैर्ध्य वाली नीली और हरी एलईडी लाइट डाली जाती है।

उन पर प्रकाश के अवशोषक के तौर पर विटामिन बी2 का खास छिड़काव किया जाता है। उन्होंने बताया कि तकनीक को एक मोबाइल ऐप से जोड़ा गया है जिससे किसान अपने भंडार कक्ष से दूर रहकर भी फल-सब्जियों की निगरानी कर सकते हैं। सरकार ने बताया कि इस तकनीक की मदद से खुले खाद्य पदार्थों के साथ ही डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों को भी रोगाणुमुक्त रखा जा सकता है। 

टॅग्स :IITIndoreFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट