लाइव न्यूज़ :

आईएफएससीए ने गिफ्ट सिटी में व्यापार वित्तपोषण सेवाओं की स्थापना के लिए पात्र संस्थाओं से आवेदन मांगे

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:28 IST

Open in App

अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) ने गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय व्यापार वित्तपोषण सेवाओं (आईटीएफएस) की स्थापना और संचालन की इच्छुक पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं। आईटीएफएस मंच व्यापार वित्तपोषण सेवाएं मुहैया कराने के लिए गिफ्ट अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) से काम करेंगे। नियामक ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पात्र संस्थाओं को आईएफएससीए के समक्ष सहायक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में 15 सितंबर तक आवेदन करना होगा। आईएफएससीए को भारत में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों को विकसित और विनियमित करने के लिए एक एकीकृत नियामक के रूप में गठित किया गया है। इस समय भारत में गिफ्ट आईएफएससी एकमात्र अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स