लाइव न्यूज़ :

इफको किसान की माई अर्बन ग्रीन्स ने राष्ट्रपति भवन को 8,095 सजावटी पौधों की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर इफको किसान संचार लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने राष्ट्रपति भवन को अपनी माई अर्बन ग्रीन्स पहल के तहत 8,095 औषधीय और सजावटी पौधों की आपूर्ति की है।

इफको किसान संचार लिमिटेड का प्रमुख ब्रांड माई अर्बन ग्रीन्स शहरी बागवानी समाधान प्रदान करता है। जैसे छत पर खेती, लंबवत उद्यान, परिदृश्य विकास और उद्यान रखरखाव सेवाएं।

कंपनी विभिन्न प्रकार के इनडोर प्लांट्स, फ्लावरपॉट्स और गार्डनिंग एक्सेसरीज के कॉरपोरेट गिफ्टिंग कारोबार में भी है।

इफको किसान संचार लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप मल्होत्रा ​​ने एक बयान में कहा, ‘‘माई अर्बन ग्रीन्स को ई-निविदा के माध्यम से राष्ट्रपति सचिवालय से ऑर्डर मिला है। मूल्य के संदर्भ में, करों को छोड़कर यह ऑर्डर लगभग 6.4 लाख रुपये का था।’’

राष्ट्रपति भवन को आपूर्ति किए गए पौधों में ब्राह्मी, लेमनग्रास, कपूर, तुलसी, मेंहदी, मल्लो, कालमेघ, मजतरी, मंडुकपर्णी, अपराजिता और जीवनी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति भवन (राष्ट्रपति सचिवालय) से आर्डर प्राप्त होना, माई अर्बन ग्रीन्स में हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है और हमें इस पर बहुत गर्व है।’’

मल्होत्रा ​​ने आगे कहा कि राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा प्रदान किया गया यह अनूठा अवसर जागरूकता पैदा करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि यह कदम लोगों को हरियाली और स्वस्थ प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

कंपनी के दिल्ली और गुरुग्राम में माई अर्बन ग्रीन्स के दो स्टोर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस