लाइव न्यूज़ :

IFFCO Agriculture Drone: 2500 कृषि-ड्रोन खरीदकर 5000 ग्रामीण उद्यमियों को प्रशिक्षण देगी इफको, किसान नैनो यूरिया और डीएपी का छिड़काव करें, जानें क्या होंगे फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2023 13:36 IST

IFFCO Agriculture Drone: नैनो यूरिया और नैनो डी-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) के चरणबद्ध तरीके से छिड़काव को ड्रोन की खरीद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देइफको का यह राष्ट्रीय अभियान शुरू हुआ है।2,500 इलेक्ट्रिक तिपहिया (लोडर टाइप) भी खरीदेगी।कृषि ड्रोन प्रतिदिन 20 एकड़ क्षेत्र में इफको नैनो उर्वरक और अन्य कृषि रसायनों का छिड़काव करने में सक्षम होगा।

IFFCO Agriculture Drone: देशभर में नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए अपने राष्ट्रीय अभियान के तहत अग्रणी सहकारी संस्था इफको 2,500 कृषि-ड्रोन खरीदेगी और 5,000 ग्रामीण उद्यमियों को इसका प्रशिक्षण देगी। इफको का यह राष्ट्रीय अभियान शुरू हुआ है।

इफको पहले ही अपने उत्पादों... नैनो यूरिया और नैनो डी-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) के चरणबद्ध तरीके से छिड़काव को ड्रोन की खरीद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है। इफको ने बयान में कहा, ड्रोन के साथ-साथ सहकारी समिति किसानों के खेतों तक इसे ले जाने के लिए 2,500 इलेक्ट्रिक तिपहिया (लोडर टाइप) भी खरीदेगी।

इफको ने कहा, ‘‘नैनो उर्वरकों के छिड़काव के लिए उसके द्वारा खरीदे जा रहे कृषि-ड्रोन की तकनीकी विशिष्टताएं उद्योग मानकों के अनुरूप हैं।’’ ऐसा अनुमान है कि एक कृषि ड्रोन प्रतिदिन 20 एकड़ क्षेत्र में इफको नैनो उर्वरक और अन्य कृषि रसायनों का छिड़काव करने में सक्षम होगा।

देश की प्रमुख कृषि ड्रोन विनिर्माताओं में आयोटेकवर्ल्ड एविएशन, दक्ष अनमैन्ड सिस्टम, जनरल एयरोनॉटिक्स और पारस एयरोस्पेस शामिल हैं। इफको नैनो उर्वरकों और अन्य सुविधाओं को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए 2,500 इलेक्ट्रिक तिपहिया भी खरीदेगी। सहकारी समिति ने कहा कि ये इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन पर्यावरण के अनुकूल हैं।

इससे हाल ही में शुरू की गई ‘पीएम-प्रणाम’ योजना को भी समर्थन मिलेगा। इस योजना का लक्ष्य रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करना और वैकल्पिक उर्वरक के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देना है। गांवों में लोगों को इन ड्रोन का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित करने को इफको ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है जिसके तहत 5,000 ग्रामीण उद्यमियों को ड्रोन के जरिये नैनो उर्वरकों का छिड़काव करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। 

टॅग्स :FarmersGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम