लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों ने कहा, 'राज्यों द्वारा जनता को बांटे जा रहे मुफ्त उपहारों से खड़ी हो सकती हैं आर्थिक परेशानियां'

By भाषा | Updated: August 31, 2022 16:22 IST

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि राज्यों द्वारा दिये जाने वाले मुफ्त उपहारों की व्याख्या होनी चाहिए और यह कल्याण के लिए होने वाले खर्च से किस तरह भिन्न है, राजनीतिक दलों को यह बताना जरूरी होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्त उपहारों का दिशाहीन वितरण राज्यों के लिए नुकसानदायक हो सकता हैमुफ्त उपहारों का अर्थव्यवस्था पर वैसा ही प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है जैसा कि श्रीलंका में हुआकरदाताओं के पैसों से दिये जाने वाले मुफ्त उपहार सरकार को दिवालियेपन की ओर ले जा सकते हैं

दिल्ली: भारतीय अनुसंधान परिषद (आईसीआरआईईआर) सहित अर्थव्यवस्था के कई विशेषज्ञों का कहना है कि मुफ्त उपहारों का दिशाहीन वितरण राज्यों के लिए नुकसानदायक हो सकता है और यह अर्थव्यवस्था पर वैसा ही प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है जैसा कि श्रीलंका के मामले में हुआ है।

इसके साथ ही विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि राज्यों द्वारा दिये जाने वाले मुफ्त उपहारों की व्याख्या होनी चाहिए और यह कल्याण के लिए होने वाले खर्च से किस तरह भिन्न है, राजनीतिक दलों को यह बताना जरूरी होना चाहिए।

उच्चतम न्यायालय ने बीते शुक्रवार को कहा था कि करदाताओं के पैसों का इस्तेमाल करके दिया गया मुफ्त उपहार सरकार को ‘आसन्न दिवालियेपन’ की ओर ले जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों पर भारतीय अनुसंधान परिषद (आईसीआरआईईआर) के अध्यक्ष प्रमोद भसीन ने कहा, ‘‘ज्यादातर मुफ्त उपहार (यदि वे कोविड जैसे आपदा काल में नहीं दिए गए हों) जो जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचे हों वे वित्तीय गलती होते हैं और इनके बड़े प्रतिकूल परिणाम होते हैं। ज्यादातर राज्यों और ज्यादातर सरकारों में ऐसे कदम उठाए जाते हैं।"

उन्होंने कहा, ‘‘मुफ्त उपहारों की व्याख्या करना और यह बताना जरूरी है कि ये कल्याण पर होने वाले खर्च से किस तरह अलग हैं।’’ वहीं इस मामले में इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (आईएसआईडी) के निदेशक नागेश कुमार ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन को लेकर राज्य सरकारों को जिम्मेदार बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘मुफ्त उपहार राज्य सरकारों की वित्तीय स्थिति के लिए नुकसानदायक हैं। जैसा कि श्रीलंका के मामले में देखा गया, राजकोषीय लापरवाही हमेशा संकट की ओर ले जाती है।’’

बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के कुलपति एन आर भानुमूर्ति ने कहा, ‘‘यह परिभाषित करना महत्वपूर्ण है कि मुफ्त उपहार क्या हैं और ये कल्याणकारी व्यय से कैसे भिन्न है। ऐसी नीतियां (मुफ्त उपहार) कई राज्यों में पहले से ही बिगड़ती सार्वजनिक ऋण की स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं।’’

टॅग्स :भारतीय अर्थव्यवस्थामुद्रास्फीतिआर्थिक पैकेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?