लाइव न्यूज़ :

आईसीएआई लेखा सहायता योजना शुरू करेगा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) हिमाचल प्रदेश में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देने के इरादे से लेखा सहायता योजना शुरू करेगा।

इसके अलावा संस्थान घरेलू ऑडिट कंपनियों के परिवेश को सुदृढ़ करने के लिये जल्दी ही नेटवर्किंग दिशानिर्देश का संशोधित प्रारूप जारी करेगा।

संस्थान के अनुसार परियोजना स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोगजार के काबिल बनाने की दिशा में कदम है।

आईसीएआई के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बुधवार को कहा कि छह महीने के कार्यक्रम में प्रशिक्षण शामिल है। इसे पायलट आधार पर हिमाचल प्रदेश में शुरू किया जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कम-से-कम 21 साल के कुल 200 वाणिज्य विषय के छात्र कार्यक्रम के लिये पात्र होंगे। चयन परीक्षा के आधार पर होगा।

आईसीएआई एकाउंटिंग रिसर्च फाउंडेशन (आईसीएआई एआरएफ) ने परियोजना शुरू की है।

विज्ञप्ति के अनुसार वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पायलट आधार पर परियोजना आरंभ में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना छात्रों के लिये मददगार होगी....यह स्थानीय युवाओं के रोजगार के लिये महत्वपूर्ण कदम है और इसके लिये शुल्क भी वाजिब होगा।’’

इसके अलावा, संस्थान घरेलू ऑडिट कंपनियों के परिवेश को सुदृढ़ करने के लिये जल्दी ही नेटवर्किंग दिशानिर्देश का संशोधित प्रारूप जारी करेगा।

गुप्ता ने कहा कि संशोधित नेटवर्किंग दिशानिर्देश को आईसीएआई परिषद ने मंजूरी दे दी है।

संशोधित दिशानिर्देश से छोटी ऑडिट कंपनियों को मदद मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम