लाइव न्यूज़ :

Hurun list: चीन से आगे भारत, मुंबई में 92 अरबपतियों के आवास, बीजिंग में यह संख्या 91, यहां देखें दुनिया की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2024 17:04 IST

Hurun list: वैश्विक अमीरों की यह सूची भारत में बढ़ती असमानता पर चिंता व्यक्त करने वाली एक रिपोर्ट के कुछ दिन बाद आई है।

Open in App
ठळक मुद्दे2000 की शुरुआत में यह आंकड़ा 22.6 प्रतिशत था।पिछले साल 40 प्रतिशत या 33 अरब डॉलर का इज़ाफा हुआ।115 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।

Hurun list: भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई ने अरबपतियों की संख्या के मामले में चीन के बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में सबसे अधिक अरबपति मुंबई में रहते हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में कुल 92 अरबपतियों के आवास हैं, जबकि बीजिंग में यह संख्या 91 है। सूची के अनुसार, भारत में 271 अरबपति हैं, जबकि चीन में यह संख्या 814 है। वैश्विक अमीरों की यह सूची भारत में बढ़ती असमानता पर चिंता व्यक्त करने वाली एक रिपोर्ट के कुछ दिन बाद आई है।

‘भारत में आय और धन असमानता, 1922-2023: अरबपति राज का उदय’ शीर्षक वाले एक पत्र के अनुसार, भारत में शीर्ष एक प्रतिशत आबादी के पास 2023 में 40 प्रतिशत संपत्ति थी, जबकि 2000 की शुरुआत में यह आंकड़ा 22.6 प्रतिशत था। हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने 115 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। अंबानी की संपत्ति में पिछले साल 40 प्रतिशत या 33 अरब डॉलर का इज़ाफा हुआ।

रिपोर्ट में कहा गया कि एक शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई करने में गौतम अडाणी सफल रहे हैं और पिछले साल उनकी कुल संपदा में 62 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वैश्विक स्तर पर, टेस्ला के मालिक एलन मस्क इस सूची में शीर्ष पर हैं। अंबानी 231 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 10वे स्थान पर हैं।

अडाणी 15वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने नए अरबपतियों के मामले में भी चीन को पीछे छोड़ दिया। भारत से सूची में 94 नए नाम शामिल हुए, जबकि चीन से 55 नए नाम शामिल हुए। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों को मात देते हुए भारत की कुल संपदा पिछले साल 51 प्रतिशत बढ़ी है।

टॅग्स :मुकेश अंबानीReliance Industriesगौतम अडानीAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम