लाइव न्यूज़ :

एचपी ने भारत में लैपटॉप, डेस्कटॉप का विनिर्माण शुरू किया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एचपी ने भारत में कंप्यूटर से जुड़े अपने उत्पादों समेत लैपटॉप का विनिर्माण शुरू कर दिया है।

एचपी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार की भारत में उत्पादन पहल को समर्थन देते हुए कंपनी ने भारत में लैपटॉप, डेस्कटॉप टावर और छोटे डेस्कटॉप के कई मॉडलों का विनिर्माण शुरू कर दिया है।

कंपनी ने बताया कि इन उत्पादों का निर्माण तमिलनाडु में चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में स्थित फ्लेक्स कारखाने में किया जा रहा है। इनमें से कुछ उत्पाद सरकार के सार्वजनिक खरीद आदेश के तहत योग्य हैं और ये सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।

एचपी इंडिया मार्केट के प्रबंध निदेशक केतन पटेल ने कहा, "कंपनी ने देश में अपना परिचालन शुरू करने के बाद से भारत के साथ भागीदारी बढ़ायी है। हमने लाखों नागरिकों के जीवन को सशक्त बनाने के उनके मिशन में भारत सरकार और राज्य सरकारों के साथ काम किया है।"

एचपी ने अगस्त 2020 से व्यवसायिक डेस्कटॉप विनिर्माण के लिए फ्लेक्स के साथ भागीदारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?