लाइव न्यूज़ :

Aadhaar Card Surrender: किसी की मृत्यु के बाद कैसे सरेंडर करें आधार कार्ड? जानें वोटर आईडी, पैन और पासपोर्ट का क्या होगा?

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 18, 2024 07:19 IST

ऐसे में अगर यह किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए तो इसका दुरुपयोग हो सकता है। इसलिए आधार की सुरक्षा के बारे में सोचना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड का क्या किया जाता है?

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप किसी बैंक में अपना खाता खुलवाने जाते हैं तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।आधार कार्ड में आपका नाम, पता और फोन नंबर से लेकर फिंगरप्रिंट तक की जानकारी होती है।

Aadhaar Card Surrender: समय में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। अगर आप किसी बैंक में अपना खाता खुलवाने जाते हैं तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। 

विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। यानी अगर आपके पास आधार नहीं है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। आधार कार्ड में आपका नाम, पता और फोन नंबर से लेकर फिंगरप्रिंट तक की जानकारी होती है।

ऐसे में अगर यह किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए तो इसका दुरुपयोग हो सकता है। इसलिए आधार की सुरक्षा के बारे में सोचना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड का क्या किया जाता है? क्या आधार का दुरुपयोग रोकने के लिए उसे सरेंडर या निष्क्रिय करने का कोई प्रावधान है?

क्या आधार बंद हो सकता है?

आधार कार्ड को सरेंडर करने या रद्द करने का कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन इसकी सुरक्षा के लिए आधार कार्ड को लॉक किया जा सकता है। लॉक करने के बाद कोई दूसरा व्यक्ति आपके आधार डेटा तक नहीं पहुंच पाएगा। 

इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आधार कार्ड को अनलॉक करना होगा। इसके अलावा दूसरा तरीका यह है कि परिवार के सदस्यों को मृतक के आधार कार्ड को इतना सुरक्षित रखना चाहिए कि कार्ड किसी और के हाथ न लगे और इसका दुरुपयोग न किया जा सके।

आधार कार्ड लॉक कैसे करें?

-इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद माई आधार के विकल्प पर क्लिक करें।

-माई आधार में आधार सर्विसेज पर जाएं, वहां आपको 'लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक्स' का विकल्प दिखाई देगा।

-इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इसमें लॉगइन करने के लिए आपको 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।

-इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपको बायोमेट्रिक डेटा को लॉक/अनलॉक करने का विकल्प दिखाई देगा। आप अपनी इच्छानुसार लॉक या अनलॉक विकल्प चुन सकते हैं।

वोटर आईडी, पैन और पासपोर्ट का क्या होगा?

आधार कार्ड की तरह इसमें किसी की मृत्यु के बाद उसका पासपोर्ट रद्द करने का कोई प्रावधान नहीं है। समय सीमा समाप्त होने के बाद इसकी वैधता स्वतः ही समाप्त हो जाती है। वहीं, किसी की मृत्यु के बाद आप उसका वोटर आईडी कार्ड रद्द करवा सकते हैं। इसके लिए आपको चुनाव कार्यालय में जाकर फॉर्म-7 भरना होगा, जिसके बाद यह कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।

वोटर आईडी रद्द करने के लिए मृतक के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो सकती है। पैन कार्ड सरेंडर करने का प्रावधान है। इसके लिए मृतक के परिवार के सदस्य को आयकर विभाग से संपर्क करना होगा।

टॅग्स :आधार कार्डपैन कार्डपासपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम