लाइव न्यूज़ :

होलोवेयर ने डेस्कटॉप एवं वर्कस्टेशन मैनुफैक्चरिंग में विस्तार एवं इनोवेशन्स को बढ़ाने के लिए भावी निवेशकों को किया आमंत्रित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 21:17 IST

Holoware- कम्प्यूटर मैनुफैक्चरिंग में अनुभवी प्लेयर होने के नाते होलोवेयर पिछले 3 सालों से इस क्षेत्र में सक्रिय है।

Open in App
ठळक मुद्देडेस्कटॉप एवं वर्कस्टेशन समाधानों के लिए भरोसेमंद प्रदाता बन चुकी है।कॉन्फीगरेशन वाले डेस्कटॉप, वर्कस्टेशन और पेरीफरल्स बनाते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स और डीप लर्निंग के दौर में उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करते हैं।

Holoware- डेस्कटॉप और वर्कस्टेशन की अग्रणी निर्माता होलोवेयर अपने विकास एवं इनोवेशन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए भावी निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

‘ऑल इन वन डेस्कटॉप, ‘लेज़र प्रिंटर’ और ‘लैपटॉप’ के विकास पर ध्यान केंन्दित करते हुए होलोवेयर ने अपनी प्रोडक्ट पेशकश को बढ़ाने, उपभोक्ताओं के साथ मजबूत रिश्ते बनाने और नए बाज़ारों में अपनी पहुंच के विस्तार का लक्ष्य रखा है। कम्प्यूटर मैनुफैक्चरिंग में अनुभवी प्लेयर होने के नाते होलोवेयर पिछले 3 सालों से इस क्षेत्र में सक्रिय है।

बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाले डेस्कटॉप एवं वर्कस्टेशन समाधानों के लिए भरोसेमंद प्रदाता बन चुकी है। इन-हाउस डिज़ाइन एवं मैनुफैक्चरिंग में कंपनी की विशेषज्ञता के चलते वे विशेष कॉन्फीगरेशन वाले डेस्कटॉप, वर्कस्टेशन और पेरीफरल्स बनाते हैं। जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स और डीप लर्निंग के दौर में उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करते हैं।

अपने आधुनिक प्रोडक्ट्स के अलावा, होलोवेयर विश्वस्तरीय सेल्स एवं सर्विस पर भी ध्यान केन्द्रित करती है, जिसके चलते कंपनी कम्प्यूटर मैनुफैक्चरर्स एवं सेवा प्रदाताओं के लिए भरोसेमंद पार्टनर बन गई है।होलोवेयर के विविध पोर्टफोलियो में आधुनिक तकनीक के प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो क्लाइंट्स को लाभान्वित करते हैं।

आधुनिक तकनीकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता एवं आर्थिक अवसर इसे निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं। ‘हम भारत में डेस्कटॉप और वर्कस्टेशन के निर्माण में अग्रणी हैं। हम पहले से डोमेस्टिक मार्केट में अपने आप को मजबूती से स्थापित कर चुके हैं। अब हम निर्यात एवं नए प्रोडक्ट्स के साथ अन्तर्राष्ट्रीय विस्तार की योजना भी बना रहे हैं। होलोवेयर आधुनिक समाधानों के द्वारा कारोबारों में सुधार लाने के लिए तत्पर है।’  होलोवेयर में मैनेजमेन्ट एक्ज़क्टिव समीदुराई ने बताया।

होलोवेयर में निवेश के मुख्य कारणः

आर्थिक विकास के अवसरः होलोवेयर विभिन्न उद्योगों के लिए आधुनिक तकनीक के प्रोडक्ट्स के लिए उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करती है।

महत्वपूर्ण तकनीकी फायदेः होलोवेयर के प्रोडक्ट्स प्रतिस्पर्धी फर्मों के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं, जो आधुनिक कम्प्युटिंग के लिए ज़रूरी समाधान उपलब्ध कराते हैं।

विश्वस्तरीय लीडरशिप टीमः हार्डवेयर तकनीक में व्यापक ज्ञान रखने वाली अनुभवी सीनियर लीडरशिप टीम के साथ होलोवेयर आधुनिक तकनीकों के पैमाने एवं वाणिज्यीकरण में अग्रणी है।

उद्योग जगत का अग्रणी प्लेटफॉर्म और साझेदारियांः होलोवेवयर के उच्च परफोर्मेन्स वाले डेस्कटॉप और वर्कस्टेशन डायरेक्ट चैनलों एवं सामरिक साझेदारियों के माध्यम से वितरित किए जाते हैं, जो विभिन्न उद्योगों एवं सेक्टरों के उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं।

तीव्र प्रगतिः 2020 में अपनी स्थापना के बाद से होलोवेयर ने बड़ी संख्या में डेस्कटॉप और वर्कस्टेशन बनाए हैं। कंपनी का सिस्टम भावी विकास एवं इनोवेशन के लिए स्पष्ट मार्ग प्रशस्त करता है।होलोवेयर आधुनिक तकनीक वाले ‘मेड-इन-इंडिया’ प्रोडक्ट्स के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें ‘‘ऑल इन वन डेस्कटॉप’, ‘लेज़र प्रिंटर’ और ‘लैपटॉप’ शामिल हैं।

इंटेल और एएमडी के प्रोसेसर से युक्त आधुनिक कॉन्फीगरेशन के साथ होलोवेयर ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और अपना राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी निम्नतम संभव कीमतों पर आसानी से सुलभ तकनीक उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। देश-विदेश में डेस्कटॉप एवं वर्कस्टेशन की अग्रणी निर्माता बनने के दृष्टिकोण के साथ होलोवेयर संभावी निवेशकों को उनकी यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही है।

अधिक जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें reach@holoware.co

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती