लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तान जिंक ने कहा, लाभांश नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ

By भाषा | Updated: August 18, 2021 23:07 IST

Open in App

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लि. (एचजेडएल) ने कहा है कि उसकी लाभांश नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वह इसका अनुपालन करेगी। एक दिन पहले कंपनी ने अपने निदेशक मंडल की बैठक को टाल दिया था। इस बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अंतरिम लाभांश पर विचार होना था। इसके एक दिन बाद कंपनी का यह बयान आया है। हिंदुस्तान जिंक ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘हमारी कल की शेयर बाजार घोषणा के संदर्भ में हम कहना चाहते है कि बोर्ड की बैठक को टाला गया है। हम इस बात को दोहराना चाहते हैं कि लाभांश मामले पर बोर्ड विचार करेगा। हमारी लाभांश नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम इस नीति का अनुसरण करेंगे।’’ हिंदुस्तान जिंक ने मंगलवार को कहा था कि कंपनी के निदेशक मंडल की 17 अगस्त को होने वाली बैठक को टाल दिया गया है। इस बैठक में 2021-22 के लिए अंतरिम लाभांश पर विचार होना था। कंपनी ने बैठक को टालने की वजह नहीं बताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहिंदुस्तान जिंक ने चंदेरिया स्मेल्टर की एक भट्टी के रखरखाव कार्यों की अवधि बढ़ायी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती