लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर करीब 10 प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का शेयर मंत्रिमंडलीय समिति की एक मंजूरी के बाद बृहस्पतिवार को करीब 10 प्रतिशत चढ़ गया।

सुरक्षा पर मंत्रिमंडल की समिति ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स से हल्के लड़ाकू विमान तेजस की 83 इकाइयां 48 हजार करोड़ रुपये में खरीदने की मंजूरी दे दी।

इसके बाद बीएसई पर कंपनी का शेयर 9.57 प्रतिशत चढ़कर 1,009 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय कंपनी का शेयर 13.69 प्रतिशत मजबूती के साथ 1,047 रुपये पर पहुंच गया था।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 9.48 प्रतिशत उछलकर 1,008.95 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी के प्रमुख आर माधवन ने सरकार की मंजूरी का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा था कि यह एयरोस्पेस और एयरोनॉटिक्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में भारत के लिये काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तेजस के विनिर्माण की गति को अभी की सालाना छह इकाई से बढ़ाकर 16 किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब