लाइव न्यूज़ :

अडानी के बाद अब हिंडनबर्ग करेगा एक और धमाका! ट्वीट कर कहा- आ रही है एक और बड़ी रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2023 10:19 IST

हिंडनबर्ग रिसर्च की अडानी ग्रुप पर आई रिपोर्ट के बाद जारी हंगामा थमा नहीं है। इस बीच इस अमेरिकी फर्म ने एक और रिपोर्ट जल्द सामने लाने की बात कही है। हालांकि, ये साफ नहीं है कि यह रिपोर्ट किस कंपनी को लेकर होगी।

Open in App
ठळक मुद्देहिंडनबर्ग रिसर्च ने ट्वीट कर कहा कहा- एक और बड़ी रिपोर्ट जल्द आ रही है।फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह रिपोर्ट अडानी ग्रुप पर है या ये किसी और कंपनी के बारे में है।

नई दिल्ली: शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग ने ट्वीट कर कहा है कि उसकी एक और रिपोर्ट जल्द आने वाली है। ट्वीट में दावा किया गया है कि यह रिपोर्ट भी बड़ी होगी। इससे पहले हाल में हिंडनबर्ग की अडानी ग्रुप पर आई रिपोर्ट ने भारत समेत पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। इस रिपोर्ट का नुकसान अडानी ग्रुप को बहुत ज्यादा हुआ। 

अडानी ग्रुप की कंपनियां 23 जनवरी तक तेजी से रफ्तार हासिल करते हुए आगे बढ़ रही थीं, हालांकि अगले दिन 24 जनवरी को रिपोर्ट आते ही ग्रुप के शेयर तेजी से गिरे। हालात ये हो गए कि अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी जो एक समय फोर्ब्स की दुनिया के शीर्ष तीन अमीरों की लिस्ट में पहुंच गए थे, वे टॉप-30 से भी बाहर हो गए।

सफाई देता रहा अडानी ग्रुप, गिरते रहे शेयर

हालांकि रिपोर्ट आने के बाद से ही अडानी ग्रुप लगातार रिपोर्ट को लेकर अपनी सफाई देता रहा लेकिन शेयर गिरते चले गए। साथ ही अडानी ग्रुप ने गुजरात के मुंद्रा में 34,900 करोड़ रुपये की पेट्रोरसायन परियोजना का काम भी रोक दिया है। समूह हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हुए नुकसान के बाद अपने परिचालन को मजबूत करने और निवेशकों की चिंताओं को दूर करने के लिए संसाधनों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के मूल्यांकन में लगभग 140 अरब अमेरिकी डॉलर की कमी हुई है। ऐसे में समूह फिलहाल कुछ कर्ज चुकाने, संचालन को मजबूत करने और निवेशकों की चिंताओं को दूर करने पर ध्यान दे रहा है।

हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट के बाद भारत में विपक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी हमला बोला और पूरे मामले की जांच के लिए जेपीसी बनाने की मांग पर अड़ा है। दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन भी किया गया है।

टॅग्स :हिंडनबर्गAdani Enterprisesट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम