लाइव न्यूज़ :

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को मार्च तिमाही में 1,928 करोड़ रुपये का लाभ

By भाषा | Updated: May 21, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 मई आदित्य बिरला समूह की प्रमुख कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का समेकित लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च में करीब तीन गुना उछल कर 1,928 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की आय में भी 33 प्रतिशत से अधिक का उछाल रहा।

वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 668 करोड़ रुपये का समेकित लाभ हुआ था।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को सूचित किया कि 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी समेकित आय बढ़कर 40,507 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की इसी तिमााही में 29,318 करोड़ रुपये रही थी।

उसने कहा, ‘‘कंपनी का समेकित लाभ 189 प्रतिशत बढ़कर 1,928 करोड़ रुपये दर्ज किया गया जो सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन है। नोवेलिस और इंडिया एल्युमीनियम कारोबार के मजबूत प्रदर्शन, माल की आधिक बिक्री और बेहतर उत्पाद मिश्रण, सामग्री की कम लागत तथा परिचालन में मजबूती और लागत में बचत से लाभ तीन गुना हुआ।’’

कंपनी ने प्रबंध निदेशक सतीश पाई ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष अस्थिरता और अनिश्चितताओं के बावजूद हिंडाल्को ने मजबूत प्रदर्शन किया जो चुनौतियों से निपटने की कंपनी की क्षमता को रेखांकित करता है। चौथी तिमाही के नतीजों ने हमारा लेखा-जोखा और अधिक मजबूत किया है।’’

कंपनी ने कहा कि उसके सकल ऋण में 18,187 करोड़ रुपये की गिरावट आई है और 31 मार्च 2021 तक शुद्ध ऋण 14,883 करोड़ रुपये गिर गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?