लाइव न्यूज़ :

देश के 10 शहरों में सबसे ज्यादा महिलाओं की आबादी, बढ़ती जनसंख्या के साथ बढ़ती भागीदारी, जानें

By आकाश चौरसिया | Updated: February 11, 2024 12:39 IST

2011 जनगणना आंकड़ों की मानें तो 121 करोड़ की कुल जनसंख्या में 623.7 मिलियन पुरुष (51.54 फीसदी) और 586.46 मिलियन (48.46 फीसदी) महिलाएं हैं। वहीं, साक्षरता दर भी बढ़ी हैं, जिसमें पुरुष 82.10 फीसदी और महिलाएं इस दर में 65.46 फीसदी रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं की बढ़ती आबादी और उनकी पुरुषों के साथ सहभागिता को दिखाती है हिस्सेदारी 2011 जनगणना में भी उनकी संख्या बढ़ती हुई दिख रही हैजानिए इन प्रदेश के 10 शहरों में उपस्थित है इतनी महिलाएं

नई दिल्ली: 90 के दशक और उससे पहले तक महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले काफी सीमित थी। इसके कई कारण भी रहे हैं, लेकिन आज बदलती परिस्थिति और संसद के साथ देश की विधानसभाओं में उनके लिए 33 फीसदी सीटों का आवंटन इसी बात को दर्शाता है कि उनकी जागरुकता और हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।

लेकिन, 2024 में होने जा रहे आम चुनाव में ये नया नियम लागू न होकर साल 2029 से पूर्ण रूप से लागू होगा। ये बताने का सीधा सा संदेश ये है कि महिलाओं की हिस्सादारी भारतवर्ष में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ 2011 जनगणना आंकड़ों की मानें तो 121 करोड़ की कुल जनसंख्या में 623.7 मिलियन पुरुष (51.54 फीसदी) और 586.46 मिलियन (48.46 फीसदी) महिलाएं हैं। वहीं, साक्षरता दर भी बढ़ी हैं, जिसमें पुरुष 82.10 फीसदी और महिलाएं इस दर में 65.46 फीसदी रहीं।

अब बात आती है कि देश के किन शहरों में महिलाओं की बढ़ती संख्या कहा सबसे ज्यादा है, तो आइए एक-एक कर जानते हैं कि कौन सा प्रदेश और उसका शहर इस सूची में कहां पर है। इसमें सबसे पहला स्थान तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का आता है, जहां महिलाओं की संख्या 78 लाख है। फिर महाराष्ट्र के शहर पुणे का नाम आता है, जहां महिलाओं की आबादी 69.4 लाख उपस्थित है।

इस क्रम में आईटी हब कर्नाटक के शहर बेंगलुरु में इनकी मौजूदगी 64.4 लाख है और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिलाएं 62.4 लाख है, जबकि महाराष्ट्र के एक दूसरा शहर और भारत की आर्थिक राजधानी वाली मुंबई में यह संख्या 61.1 लाख तक है। दूसरी ओर गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 58.6 लाख महिलाओं की संख्या है। 

फिर, विजाग में 56.1 लाख, पश्चिम बंगाल की राजधानी में 54.8 लाख, तमिलनाडु का शहर कोयंबटूर में 51.1 लाख और आखिर में एक और तमिलनाडु का शहर मदुरै में भी 49.3 लाख महिलाएं की जनसंख्या मौजूद है।

टॅग्स :भारतकर्नाटकTamil NaduमुंबईMumbaiBangalore
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स