लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नयी मोटरसाइकिल एक्सट्रीम 160आर स्टील्थ पेश की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 अक्टूबर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपनी नयी मोटरसाइकिल एक्सट्रीम 160आर स्टील्थ संस्करण पेश की है। दिल्ली में इसकी ‘एक्स-शोरूम’ कीमत 1.67 लाख रुपये रखी गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नयी एक्सट्रीम 160आर स्टील्थ संस्करण में एलईडी विंकर्स और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, इंटीग्रेटेड यूएसबी चार्जर और एलसीडी ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसी खूबियां हैं। इसमें स्पीडोमीटर पर एक नया गियर इंडिकेटर फीचर भी दिया गया है।

हीरो मोटोकॉर्प के रणनीति और वैश्विक उत्पाद योजना प्रमुख मालो ले मैसन ने कहा, "नया एक्सट्रीम 160आर स्टेल्थ एडिशन आगे क्लास-लीडिंग टेक्नोलॉजी और डार्क स्टाइल से लैस है, जो ग्राहकों को उनकी रोजमर्रा की यात्रा में उत्साहित करेगा।"

कंपनी ने बताया कि इस नयी मोटरसाइकिल में 160सीसी का इंजन है, जो 8500 आरपीएम पर 15.2 पीएस की क्षमता पैदा करता है। यह मोटरबाइक केवल 4.7 सेकंड में शून्य से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार पकड़ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई