लाइव न्यूज़ :

हीरो लेक्ट्रो की ई-साइकिलों के 15,000 रुपये तक घटेंगे दाम, जानिए क्या है वजह

By भाषा | Updated: June 27, 2022 15:40 IST

हीरो लेक्ट्रो ने सोमवार को बयान में कहा कि दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति में इलेक्ट्रिक साइकिल को भी सब्सिडी एवं कर छूट दिए जाने से उसके सी6, सी8आई, एफ6आई और सी5 संस्करणों की कीमतों में 7,500 रुपये की कटौती होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकार्गो संस्करण कार्गो विन की कीमत में 15,000 तक की कमी आएगी।इस संस्करण की प्रभावी कीमत 34,999 रुपये हो जाएगी।

नई दिल्ली: हीरो साइकिल्स लिमिटेड के इलेक्ट्रिक साइकिल ब्रांड हीरो लेक्ट्रो ने सोमवार को कहा कि नई ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) नीति लागू होने के बाद दिल्ली में उसके पांच उत्पादों के दाम 15,000 रुपये तक घट जाएंगे। हीरो लेक्ट्रो ने सोमवार को बयान में कहा कि दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति में इलेक्ट्रिक साइकिल को भी सब्सिडी एवं कर छूट दिए जाने से उसके सी6, सी8आई, एफ6आई और सी5 संस्करणों की कीमतों में 7,500 रुपये की कटौती होगी। 

वहीं उसके कार्गो संस्करण कार्गो विन की कीमत में 15,000 तक की कमी आएगी। इस संस्करण की प्रभावी कीमत 34,999 रुपये हो जाएगी। हीरो साइकिल्स के निदेशक आदित्य मुंजाल ने कहा, ‘‘सब्सिडी समर्थन मिलने से ई-साइकिल अधिक किफायती होने के साथ ही समाज के बड़े तबके की पहुंच में आ जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ से दिए गए समर्थन से लोग ई-साइकिल के इस्तेमाल के लिए अधिक प्रोत्साहित होंगे जिससे राजधानी में आवागमन का टिकाऊ और हरित विकल्प मिलेगा।

टॅग्स :Hero ElectricHero Motocorp
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGST घटते ही सस्ती हुई ये 5 मोटरसाइकिल, हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन सबसे आगे...

कारोबारकौन हैं हर्षवर्धन चितले?, हीरो मोटोकॉर्प ने सीईओ बनाया

कारोबारHero Fincorp ने प्री-आईपीओ राउंड में जुटाए 260 करोड़, घटा पब्लिक इश्यू साइज

कारोबारहीरो मोटोकॉर्प को IT ने 605 करोड़ रुपए का थमाया डिमांड नोटिस, अब कंपनी दायर करेगी अपील

कारोबारइन 3 शेयरों ने किया मालामाल, निवेशकों को 1 साल में मिला बंपर रिटर्न

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?