लाइव न्यूज़ :

हीरो इलेक्ट्रिक बिक्री नेटवर्क का विस्तार करेगी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर हीरो इलेक्ट्रिक ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के अंत तक अपने बिक्री नेटवर्क का विस्तार करने की घोषणा की है। इसके तहत कंपनी वित्त वर्ष के अंत तक देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच अपने ‘टचपॉइंट’ की संख्या 1,000 करेगी।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश के 500 से अधिक शहरों में कंपनी के बिक्री केंद्रों का आंकड़ा 700 को पार कर गया है। कंपनी ने कहा है कि वह देशभर में 300 नए बिक्री केन्द्र खोलेगी।

हीरो इलेक्ट्रिक ने एक बयान में कहा, ‘‘यह कदम केंद्र और राज्य सरकारों की उपभोक्ता-अनुकूल नीतियों, बेहतर बुनियादी ढांचे और जागरूकता में वृद्धि के अनुकूल है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए तेजी से अपना विस्तार कर रहे हैं। इस क्षेत्र के अगले पांच साल में 20 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।”

योजना पर टिप्पणी करते हुए, हीरो इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सोहिंदर गिल ने कहा, ‘‘नेटवर्क विस्तार, इलेक्ट्रिक वाहन खंड के लिए सकारात्मक वृद्धि का संकेत देता है, जिसके चलते हीरो इलेक्ट्रिक के साथ प्रदूषणमुक्त परिवहन की ओर रुख करने को इच्छुक डीलरों की दिलचस्पी बढ़ गई है।’’

हीरो इलेक्ट्रिक के पास एट्रिया, फ्लैश, ऑप्टिमा एचएक्स और एनवाईएक्स एचएक्स सहित इलेक्ट्रिक-स्कूटर मॉडलों की एक श्रृंखला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें