लाइव न्यूज़ :

भारी उद्योग मंत्री ने हरियाणा के करनाल में ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:13 IST

Open in App

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने गुरुवार को हरियाणा के करनाल में एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग देश में पहला ईवी अनुकूल खंड बन गया है, जहां सौर आधारित इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग (एसईवीसी) नेटवर्क उपलब्ध है। भेल ने एक बयान में कहा कि चार्जिंग केंद्र को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने भारी उद्योग मंत्रालय की फेम-1 (हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की तेज स्वीकार्यता एवं विनिर्माण) योजना के तहत स्थापित किया है। कंपनी ने कहा है कि करनाल के करना लेक रिसोर्ट में स्थापित किये गये इस चार्जिंग स्टेशन का केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांउे ने मंत्रालय के सचिव अरुण गोयल की मौजूदगी में डिजिटल तरीके से उद्धाटन किया। भेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नलिन सिंघल तथा सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। भारी उद्योग मंत्रालय के भी कई अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। पांडे ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिये गये भाषण को याद करते हुये कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर इसका उल्लेख किया है कि पर्यावरण सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी की राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत इसी को ध्यान में रखते हुये ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिये हर संभव प्रयास कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम