लाइव न्यूज़ :

HDFC Bank: एचडीएफसी के प्रॉफिट में 19.9 प्रतिशत उछाल, निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक का शुद्ध लाभ 12698 करोड़ रुपये, जानें डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2023 21:49 IST

HDFC Bank: बैंक की मूल शुद्ध ब्याज आय 24.6 प्रतिशत बढ़कर 22,987.8 करोड़ रुपये हो गई। इसमें अग्रिम आवंटन में हुई 18.5 प्रतिशत वृद्धि की अहम भूमिका रही।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.1 प्रतिशत पर स्थिर रहा।समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक की अन्य आय 8,499.84 करोड़ रुपये रही।पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 40,651.60 करोड़ रुपये थी।

नई दिल्लीः देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 19.9 प्रतिशत बढ़कर 12,698 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकल आधार पर उसका कर-पश्चात लाभ 18.5 प्रतिशत बढ़कर 12,259.5 करोड़ रुपये रहा।

आलोच्य अवधि में बैंक की मूल शुद्ध ब्याज आय 24.6 प्रतिशत बढ़कर 22,987.8 करोड़ रुपये हो गई। इसमें अग्रिम आवंटन में हुई 18.5 प्रतिशत वृद्धि की अहम भूमिका रही। इससे पिछली सितंबर तिमाही से तुलना करें तो बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.1 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक की अन्य आय 8,499.84 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 8,183.55 करोड़ रुपये थी। हालांकि कारोबारी आय में तेजी से गिरावट हुई और यह एक साल पहले के 1,046.5 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 261.4 करोड़ रुपये रह गई।

वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकल आधार पर उसकी कुल आय बढ़कर 51,207.61 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 40,651.60 करोड़ रुपये थी। बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) 30 दिसंबर, 2022 तक सकल अग्रिमों के मुकाबले 1.23 प्रतिशत पर स्थिर थी।

शुद्ध एनपीए 0.33 प्रतिशत रहा, जो दिसंबर 2021 के अंत में 0.37 प्रतिशत था। इसी तरह 31 दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए वित्तीय प्रावधान और आकस्मिकताएं 2,806.4 करोड़ रुपये थीं। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,994 करोड़ रुपये था। बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 24.6 प्रतिशत बढ़कर 22,987.8 करोड़ रुपये हो गई। 

टॅग्स :HDFCeconomyHDFC Bank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम