लाइव न्यूज़ :

रोक हटने के बाद एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड बाजार में अपनी हिस्सेदारी फिर हासिल करने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: August 23, 2021 14:38 IST

Open in App

एचडीएफसी बैंक अगले एक साल में क्रेडिट कार्ड बाजार में अपनी बाजार हिस्सेदारी को वापस हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक पर नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की रोक को हाल में हटाया है। संपत्ति के लिहाज से निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक को करीब आठ माह बाद रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह फिर से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति दी है। प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर लगातार आ रही अड़चनों के बाद केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी बैंक के नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी थी। एचडीएफसी बैंक के भुगतान एवं उपभोक्ता वित्त, डिजिटल बैंकिंग और आईटी के समूह प्रमुख पराग राव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बैंक इस बाजार में फिर उतर रहा है। ऐसे में उसने अपने लिए कुछ लक्ष्य तय किए हैं। राव ने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य नए क्रेडिट कार्डों की बिक्री को तीन लाख पर पहुंचाने का है। नवंबर, 2020 में प्रतिबंध से पहले बैंक यह आंकड़ा हासिल कर रहा था। उन्होंने कहा कि बैंक तीन महीने में इस आंकड़े को हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि इसकी दो तिमाहियों के बाद हमारा लक्ष्य मासिक आधार पर क्रेडिट कार्ड बिक्री को पांच लाख पर पहुंचाने का है। ‘‘अब से तीन-चार तिमाहियों के दौरान हम संख्या के हिसाब से अपनी क्रेडिट कार्ड हिस्सेदारी को हासिल कर लेंगे।’’ राव ने कहा कि प्रतिबंध के दौरान बैंक ने कार्डों की संख्या के हिसाब से अपनी बाजार हिस्सेदारी गंवाई है, लेकिन उसने ग्राहकों को खर्च करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस लिहाज से वह अपनी बाजार हिस्सेदारी को कायम रखने में सफल रहा। आंकड़ों के अनुसार, प्रतिबंध की वजह से कार्डों की संख्या के लिहाज से बैंक की बाजार हिस्सेदारी दो प्रतिशत अंक घटकर 25 प्रतिशत से कम रह गई। आईसीआईसीआई बैंक तथा एसबीआई कार्ड्स ने इस अवसर का लाभ उठाया और बाजार हिस्सेदारी में अंतर को कम किया। राव ने कहा कि उसके कार्ड पोर्टफोलियो में अप्रैल-जून तिमाही में क्रेडिट कार्ड पर खर्च 60 प्रतिशत बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

ज़रा हटकेHDFC कर्मचारी ने अपने 'ठाकुर' वाले वीडियो की बताई सच्चाई, कहा- "मैं अपने बयान पर कायम हूं"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम