लाइव न्यूज़ :

खरीफ सीजन से पहले हरदोई, लखनऊ में 20 हजार किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज दान करेगी एचसीएल

By भाषा | Updated: May 30, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने खरीफ की बुवाई शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई और लखनऊ जिलों में 20,000 किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीच दान करने का फैसला किया है।

कंपनी यह भी सुनिश्चित कर रही है कि हरदोई किसान फार्मर्स प्रोड्यूसर्स आर्गेनाइजेशन के पास बिक्री के लिए उर्वरक और कीटनाशक जैसे दूसरी सामग्री समय से और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो।

कंपनी ने कहा कि कुछ किसान लॉकडाउन में परिवहन सुविधा की कमी की वजह से रबी की फसल मंडियों में नहीं ले जा पा रहे हैं। इसे देखते हुए एचसीएल संग्रह केंद्रों की सुविधा बढा़ने में लगी है ताकि उनकी फसल बाजार तक पहुंचे।

यह पहल एचसीएल समुदाय के तहत की जा रही है जो एचसीएल टेक्नोलॉजीज की परोपकार इकाई एचसीएल फाउंडेशन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। एचसीएल समुदाय के निदेशक आलोक वर्मा से पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी 2015 से दोनों जिलों की 164 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक स्तर पर कृषि एवं स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में काम करती आ रही है।

वर्मा ने कहा कि इस बार ग्रामीण इलाकों में स्थिति अलग है। लॉकडाउन के समय गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री, खासकर बीज हासिल करना मुश्किल हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स