लाइव न्यूज़ :

HCL के सी विजयकुमार बने भारत के सबसे अधिक वेतन पाने वाले आईटी सीईओ, पिछले साल की कमाई जानकार उड़ जाएंगे होश!

By रुस्तम राणा | Updated: July 26, 2022 19:18 IST

कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 2021 में उन्हें कंपनी की ओर से वेतन के रूप में 123.13 करोड़ रुपये ($16.52 मिलियन) का भुगतान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देHCL ने उन्हें वेतन के रूप में साल 2021 में 123.13 करोड़ रुपये का भुगतान किया वित्तीय वर्ष 2021–2022 में, विप्रो के सीईओ थियरी डेलापोर्टे को 79.8 करोड़ मिला वेतनवहीं इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख का सालाना वेतन 79.75 करोड़ रुपये है

मुंबई: आईटी कंपनी एचसीएल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सी. विजयकुमार भारत के सबसे अधिक वेतन पाने वाले आईटी सीईओ बन गए हैं। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 2021 में उन्हें कंपनी की ओर से वेतन के रूप में 123.13 करोड़ रुपये ($16.52 मिलियन) का भुगतान किया है। यह वेतन उन्हें एक भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी का सबसे अधिक वेतन पाने वाला सीईओ बनाता है। एचसीएल के सीईओ को कंपनी की ओर से कोई पारिश्रामिक नहीं मिला है। 

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान उनके पारिश्रमिक में एलटीआई (दीर्घकालिक प्रोत्साहन) के रूप में 12.5 मिलियन अमरीकी डॉलर की प्राप्ति के अलावा कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसका भुगतान निश्चित अंतराल (दो साल के अंत में) के आधार पर किया जाता है।

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट कहा कि उपरोक्त एलटीआई का भुगतान दो वर्षों के लिए है जो 31 मार्च, 2021 को समाप्त हो गया था। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 6.25 मिलियन अमरीकी डॉलर और वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 6.25 मिलियन अमरीकी डॉलर है। 

विजयकुमार को हर साल 2 मिलियन डॉलर की मूल आय के साथ-साथ वैरिएबल पे में अतिरिक्त 2 मिलियन डॉलर मिलते थे। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए, सीईओ को अनुलाभों और अन्य लाभों में $0.02 मिलियन भी प्राप्त हुए। नोएडा स्थित एचसीएल टेक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 12.50 मिलियन डॉलर के एलटीआई ने उनकी कुल आय को बढ़ाकर 16.52 मिलियन डॉलर कर दी।

एचसीएल के संस्थापक शिव नादर के पद छोड़ने के बाद पिछले साल 20 जुलाई को विजयकुमार को प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया था। वित्तीय वर्ष 2021–2022 में, विप्रो के सीईओ थियरी डेलापोर्टे को 79.8 करोड़ ($10.5 मिलियन) का वार्षिक वेतन मिला था। 

वहीं इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख को 88 प्रतिशत वेतन वृद्धि मिली। नतीजतन, उनका वार्षिक पारिश्रमिक बढ़कर 79.75 करोड़ रुपये हो गया, जिससे वह भारत में सबसे अधिक वेतन पाने वाले शीर्ष तकनीकी अधिकारियों में से एक हो गए हैं।

टॅग्स :HCLinfosysSalil Parekh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTCS के बाद अब Infosys में 'जिहादी उत्पीड़न'? पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर नितेश राणे का बड़ा बयान, मंचा हड़कंप

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

भारतKarnataka Caste Survey: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी ने जाति सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से किया इनकार, जानें क्यों

कारोबारआरईबीआर 2025 रिपोर्टः टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस टॉप-3 ब्रांड, नौकरी, कार्य-जीवन संतुलन, समानता और आकर्षक वेतन प्रमुख भूमिका, देखिए-10 सूची

क्राइम अलर्टइंफोफिस कंपनीः शौचालय के बगल में खड़ा होकर मोबाइल से महिला सहकर्मी की वीडियो बना रहा था कर्मचारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती